{"_id":"5db0a3488ebc3e017a2128f5","slug":"ther-fatehpur-news-knp5216656182","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला योजना की बैठक में साढ़े तीन अरब से अधिक के प्रस्ताव पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला योजना की बैठक में साढ़े तीन अरब से अधिक के प्रस्ताव पास
विज्ञापन
तीन अरब से होगा जिले का विकास
फतेहपुर। जिले के विकास को लेकर बुधवार को विकास भवन सभागार में जिला योजना समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता प्रभारी मंत्री रामनरेश अग्रिहोत्री ने की। बैठक में 47 विभागों की विभिन्न कार्य योजनाओं के लिए तीन अरब 63 करोड़ 50 लाख रुपये की मंजूरी दी गई।
जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी गजेंद्र यादव ने बैठक का संचालन शुरू किया। पिछली बैठक की कार्ययोजना की पुष्टि न किए जाने पर जिला पंचायत सदस्य नरसिंह पटेल ने नाराजगी व्यक्त की। नलकूपों में बिजली कनेक्शन समय पर न मिलने का भी मुद्दा बैठक में छाया रहा। प्रभारी मंत्री ने नलकूप खंड और विद्युत विभाग के अधीक्षण
अभियंताओं को नोटिस जारी कर उनका स्पष्टीकरण तलब करने के लिए डीएम को कहा। सदर विधायक विक्रम सिंह ने मध्यान्ह भोजन को लेकर कहा कि कई जिलों में अक्षय पात्र से भोजन दिया जा रहा है। जनपद में भी यह
विज्ञापन
व्यवस्था लागू होनी चाहिए। सोलर लाइटों के मुद्दों पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि संबंधित लाइट लगने वाले स्थानों पर विधायकों की भी मंजूरी ली जाए। जिलाधिकारी संजीव सिंह ने जिला प्रशासन की ओर से प्रभारी मंत्री, राज्यमंत्री,
विधायकगण एवं समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त किया। हुसैनगंज विधायक और राज्यमंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह, सांसद व केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति विभागीय दौरों के कारण बैठक में नहीं पहुंच सके। बैठक में कारागार राज्यमंत्री जय कुमार सिंह जैकी, जिला पंचायत अध्यक्ष डा. निवेदिता सिंह, सदर विधायक विक्रम सिंह,
विधायक अयाहशाह विकास गुप्ता, विधायक खागा कृष्णा पासवान, विधायक बिंदकी करन सिंह पटेल, मुख्य विकास अधिकारी थमीम अंसरिया ए. एवं समिति के सभी सदस्य मौजूद रहे।