{"_id":"0ff0df03224a7dcc153948aedcc94bcb","slug":"theft-of-thousands-of-home-cut-three-walls-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर की तीन दीवारें काट ले उड़े लाखों का माल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर की तीन दीवारें काट ले उड़े लाखों का माल
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Wed, 25 Mar 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरों ने सोमवार की रात नलकूप मालिक के घर में नकब लगाकर 11 लाख के नगदी-जेवर पार कर दिए। चोरों ने शातिराना अंदाज में एक नहीं, तीन दीवारें काटीं। वारदात के समय गृहस्वामी व उसके तीनों बेटे गन्ना पेराई के लिए नलकूप पर थे। महिलाएं और बच्चे आंगन में सो रहे थे। मंगलवार की सुबह गांव के बाहर बिखरे मिले कुछ सामान की पुलिस ने तफ्तीश की।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के बरयेपुर गांव के हनुमान सिंह नलकूप मालिक हैं। नलकूप पर गन्ना पेराई का काम चल रहा है, जिसमें नलकूप मालिक व उनके तीनों बेटे यशवंत, दशरथ व तेज बहादुर भी हाथ बंटाते हैं। सोमवार की रात चारों लोग नलकूप पर थे, जबकि नलकूप मालिक की पत्नी विद्यावती, तीनों बहुएं बच्ची, चिराैंजी व रेखा बच्चों के साथ आगे वाले आंगन में सो रहीं थीं।
विज्ञापन
चोरों ने डामर रोड से सटे पीछे वाले आंगन की दीवार पर सेंध लगाकर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद एक- एक करके तीन दीवारों पर नकब लगाने के बाद उस कमरे में दाखिल हुए जहां गृहस्थी व अन्य कीमती सामान रखा था। इस कमरे में रखी आलमारी तोड़कर 10 लाख कीमत के जेवरात व 27 हजार रुपये पार कर दिए।
विज्ञापन
इसके अलावा चोर 10 पीतल की कढ़ाई समेत अन्य सामान भी उठा ले गए। मंगलवार को तड़के चोरी की जानकारी तब हुई जब गांव के बाहर बिखरा सामान गांववालों ने देखा।
भुक्तभोगी की तहरीर पर पुलिस ने घर से लेकर गांव तक बिखरे मिले सामान की तफ्तीश की। खखरेरू के कार्यवाहक थानेदार कामेश्वर सिंह ने कहा कि चोरी की घटना का जल्द खुलासा कर दिया जाएगा। चोर, पुलिस की गिरफ्त में होंगे।