फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Theft of Rs 10 lakh in two houses, police trying to scare the victims

Fatehpur News: दो घरों में 10 लाख की चोरी, पीड़ितों को टरका रही पुलिस

Thu, 13 Nov 2025 12:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Nov 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Theft of Rs 10 lakh in two houses, police trying to scare the victims
फर्रुखाबाद। मऊदरवाजा थानाक्षेत्र में दो घरों से हुई 10 लाख की चोरी की घटना को पुलिस दर्ज नहीं कर रही है। तीन दिन से पीड़ितों को थाने से टरका दिया जाता है। चौरसिया मझोला का परिवार पड़ोस में दावत खाने गया था जबकि शमशेरखानी में जरदोजी कारीगर ससुराल में सो गया था। बेटी की शादी के लिए बनवाए गए जेवर भी चोर ले गए थे।
विज्ञापन

गांव चौरसिया मझोला निवासी सचिन शाक्य नौ नवंबर की शाम सवा सात बजे भाई, भाभी और अन्य परिजन घर में ताला लगाकर पड़ोसी के यहां दावत में गए थे। आठ बजे घर लौटे परिजनों को कमरों के ताले टूटे मिले। बिजली की केबल भी काट दी गई थी। घर में रखे करीब सात लाख रुपये के जेवरात गायब मिले। सूचना पर रात में ही पुलिस के साथ सीओ सिटी ने घटनास्थल का जायजा लिया लेकिन रिपोर्ट बुधवार रात तक नहीं लिखी गई।
विज्ञापन

वहीं मोहल्ला शमशेरखानी में जीशान के घर पर किराये पर रह रहे जरदोजी कारीगर शहरोज नौ नवंबर की रात ससुराल में सो गए जबकि पत्नी और बच्चे मेला देखने गए थे। रात में चोरों ने मुख्य गेट और कमरों के ताले तोड़कर बेटी की शादी के लिए बनवाए गए करीब तीन लाख रुपये के जेवरात और 55 हजार रुपये चोरी करके ले गए। थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर रहे हैं। शीघ्र ही मामला दर्ज कर चोरों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed