{"_id":"6abd6a183718a34b230ca0f9","slug":"assistant-driver-arrested-for-embezzlement-of-wheat-worth12-lakh-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-163590-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: 12 लाख के गेहूं गबन में सहायक चालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: 12 लाख के गेहूं गबन में सहायक चालक गिरफ्तार
विज्ञापन
फतेहपुर। बिंदकी कोतवाली पुलिस ने ट्रक से 12 लाख कीमत का गेहूं गबन कर बेचने के आरोप में सहायक चालक को बुधवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजस्थान के सीकर जिले के लक्ष्मणपुर थाना क्षेत्र के खिरवा गांव निवासी पंकज मेघवाल है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त ट्रक भी बरामद किया है।
बिंदकी निवासी नागेश कुमार ने 17 सितंबर को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें बताया कि मंडी समिति से ट्रक में 409 क्विंटल गेहूं लोड कराकर एक सितंबर को ओडिशा के खुर्दा जिले स्थित मां रोलर फ्लोर मिल भेजा गया था, लेकिन ट्रक निर्धारित स्थान पर नहीं पहुंचा। मामले में पुलिस ने चालक, ट्रांसपोर्टर समेत छह लोगों को आरोपी बनाया था।
कोतवाल शैलेष सिंह ने बताया कि जांच के दौरान सहायक चालक पंकज मेघवाल की संलिप्तता सामने आई है। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया है।