फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Man with 50,000 bounty, evading arrest for 15 months, arrested in Karnataka.

Fatehpur News: 15 माह से पकड़ से दूर 50 हजार का इनामी कर्नाटक से गिरफ्तार

Thu, 01 Oct 2026 01:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Man with 50,000 bounty, evading arrest for 15 months, arrested in Karnataka.
फोटो-52-बिंदकी कोतवाली में खड़ा आरोपी रोहित। स्रोत: पुलिस
फतेहपुर। करीब 15 माह से हत्याकांड में पुलिस की पकड़ से दूर चल रहे 50 हजार के इनामी आरोपी रोहित को सर्विलांस और बिंदकी कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने कर्नाटक से गिरफ्तार किया है। कर्नाटक कोर्ट में पेशी के बाद पुलिस उसे बुधवार को फतेहपुर लाई। यहां कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के हरदौली गांव निवासी रोहित को कर्नाटक के विजयपुरा जिले स्थित जलनगर शाही पार्क से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि एक नागरिक की सूचना के आधार पर आरोपी तक पहुंच बनाई गई। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने सूचना देने वाले नागरिक को 50 हजार रुपये का इनाम देने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, रोहित ने गांव निवासी शिवदयाल से गाली-गलौज की थी। विरोध करने पर उसने शिवदयाल को लोहे के दरवाजे से भिड़ा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मामले में 18 जून 2025 को रोहित के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। गिरफ्तारी न होने पर पुलिस ने पहले 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था, जिसे बाद में आईजी ने बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दिया।

फोटो-52-बिंदकी कोतवाली में खड़ा आरोपी रोहित। स्रोत: पुलिस

फोटो-52-बिंदकी कोतवाली में खड़ा आरोपी रोहित। स्रोत: पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed