फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Theft of 1.5 lakh rupees from a house via a tunnel dug under the wall

Fatehpur News: दीवार के नीचे सुरंग बनाकर घर से डेढ़ लाख की चोरी

Mon, 19 Oct 2026 01:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Theft of 1.5 lakh rupees from a house via a tunnel dug under the wall
फतेहपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र के नरैनी गांव में शनिवार रात चोरों ने घर के पीछे दीवार के नीचे सुरंग बनाकर करीब डेढ़ लाख रुपये का माल पार कर दिया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नरैनी गांव निवासी दयाशंकर रैदास गांव के किनारे खेत पर बने घर में परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार रात परिवार के साथ घर के बाहर बरामदे में सो रहे थे। इसी दौरान चोर घर के पीछे की दीवार के नीचे करीब छह फीट गहरी सुरंग बनाकर आंगन में दाखिल हुए।
विज्ञापन

इसके बाद कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़कर करीब 700 ग्राम चांदी के जेवर और पांच हजार रुपये चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी मिलने पर फील्ड यूनिट टीम और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। थानाध्यक्ष मनीष सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed