{"_id":"610ad7318ebc3eaaa73aa75d","slug":"theft-incident-at-two-shops-fatehpur-news-knp644348824","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने सेंध लगाकर दो दुकानों से नगदी समेत लाखों का माल किया पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने सेंध लगाकर दो दुकानों से नगदी समेत लाखों का माल किया पार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुआ। ललौली थानाक्षेत्र के बहुआ कस्बा बैलाही बाजार के पास आटो पार्ट्स और एक दुकान से चोरों ने नगदी और सामान चोरी कर लिया। पुलिस छानबीन में जुटी है।
बैलाही बाजार के पास सोमप्रकाश गुप्ता के मकान में लालचंद्र कुशवाहा निवासी कोरारी की आटो स्पेयर पार्ट्स की दुकान है। चोरों ने मंगलवार रात दीवार में सेंध लगाई और केबिल के सहारे दुकान के अंदर उतर गए। चोर साढ़े 15 हजार नगद और करीब 47 हजार का सामान ले गए। बीमा की रसीदें, बिल भी गायब मिले हैं। दुकानदार लालचंद्र कुशवाहा ने चोरी की तहरीर दी है।
चोरों ने आटो पार्ट्स की दुकान के बगल में स्थित ओमप्रकाश उर्फ कल्लू निवासी चक रसूलपुर थाना गाजीपुर के खरादी कारखाने में भी चोरी की। यहां से चोरो ने करीब साढ़े 13 हजार रुपये का सामान चोरी किया। दुकानदारों ने ललौली थाने में चोरी की तहरीर दी है। कार्यवाहक थानाध्यक्ष सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।