{"_id":"65c53b027a05f18e33084796","slug":"theft-in-zip-members-locked-house-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-110812-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: जिपं सदस्य के बंद घर में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: जिपं सदस्य के बंद घर में चोरी
Fri, 09 Feb 2024 02:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Fri, 09 Feb 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
फोटो 43- खुली पड़ी अलमारी
- चांदी की मूर्तियों समेत अन्य सामान ले गए
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। जिला पंचायत सदस्य के बंद घर का ताला तोड़कर बुधवार रात घरेलू सामान और मूर्तियों चोर चुरा ले गए। पुलिस मौके पर जांच करने पहुंची है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के गोपालनगर निवासी मनोज गुप्ता ऐंझी वार्ड के जिला पंचायत सदस्य हैं। वह जिला योजना समिति व भाजुयमो प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य भी हैं। उन्होंने बताया कि वह परिवार के साथ लखनऊ स्थित आवास में थे। गोपालनगर स्थित घर से चोर रात को एलईडी टीवी, इनवर्टर, बैटरी, स्टेबलाइजर, परात, पीतल का रामदरबार व विष्णु भगवान की मूर्तियों, 100 ग्राम चांदी के लक्ष्मी गणेश की मूर्ति चुरा ले गए है। कोतवाल एसबी सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
चार घरों में चोरों ने हाथ साफ किया
खागा। कोतवाली क्षेत्र के मझिलगांव में चोरों ने एक साथ चार घरों से नकदी और जेवर पार कर दिए। मझिलगांव निवासी रामचंद्र पासवान के घर से चोरों ने 40 हजार रुपये, जेवर चोरी कर लिए। इसी तरह सुनील के घर चांदी व सोने के जेवर, 10 हजार रुपये, रामविशाल के घर में सेंध लगाकर चोर 25 हजार रुपये, जेवर चोरी किए। शिवबाबू के घर से चोर नकदी, जेवर चोरी किया है। ग्रामीणों के अनुसार गांव में बरात आई थी। डीजे व पटाखों के शोर के चलते चोरों की बाद में भनक लगी। कोतवाल तेज बहादुर सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।