फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   theft in jewwery shop, police arrested two persons

25 लाख की चोरी और बरामदगी एक लाख की भी नहीं

Thu, 29 Jul 2021 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
theft in jewwery shop, police arrested  two persons
फतेहपुर। 20 जुलाई की रात जहानाबाद कस्बे में मुरली ज्वैलर्स में हुई 25 लाख रुपये की चोरी का खुलासा पुलिस ने गुरुवार को कर दिया। दो लोगों को गिरफ्तार करके करीब एक लाख की बरामदगी दिखाई है। खुलासे पर सवाल भी खड़े हो रहे हैं। खुद मुरली ज्वैलर्स के मालिक ने बरामद जेवरों को पहचानने से मना कर दिया है। इसके अलावा, पुलिस ने कई जनपदों में हुई वारदातों का खुलासा भी किया है, जिन्हें इसी गैंग ने अंजाम दिया था।
विज्ञापन

पुलिस लाइन सभागार में एसपी राजेश कुमार सिंह ने जहानाबाद के मुरली ज्वैलर्स में हुई चोरी का खुलासा किया। जहानाबाद पुलिस व स्वॉट टीम द्वारा पकड़े गए दो आरोपियों को मीडिया के सामने लाया गया। दोनों आरोपियों की पहचान बृजपाल उर्फ वैज्ञानिक व घनश्याम निवासी धनपुरा थाना कादरचोक जिला बदायूं, हाल पता बनारसी दास पछहिया मुहल्ला जिला औरैया के रूप में हुई है।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि आठ लोगों के द्वारा यह घटना की गई थी। इसमें छह की पहचान हो चुकी है और उनकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चांदी के कुछ जेवरात, एक बाइक और तमंचा बरामद किया है। सनसनीखेज घटना में पुलिस की बरामदगी एक लाख रुपये से भी कम है। जबकि चोरी करीब 25 लाख रुपये की थी। एसपी ने बताया कि यह लोग किराये की बुलेरो से
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां आए थे। गैंग ने जहानाबाद के साथ ही कानपुर के डेरापुर थानाक्षेत्र में चोरियां की हैं। इसके साथ ही इन्होंने पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, राजस्थान, केरल, उत्तर प्रदेश में कई वारदातें की हैं और यहां से यह आरोपी वांछित भी हैं। फिरोजाबाद व फर्रुखाबाद जिले में भी इन्होंने चोरियां की थीं। गिरफ्तार करने वाली टीम में स्वॉट टीम प्रभारी विनोद मिश्र, सर्विलांस प्रभारी सुनील यादव, राजेश सिंह, जावेद, कन्हैया लाल, शिवेंद्र सिंह व जहानाबाद इंस्पेक्टर राकेश पांडेय व उनकी टीम की रही।

उधर, मुरली ज्वैलर्स के मालिक मनोज कुमार से चोरी के खुलासे को लेकर बातचीत की गई तो उन्होंने इस खुलासे पर अंसतोष जताया। उन्होंने कहा कि जो जेवर पुलिस दिखा रही है, उनके नहीं है। वह ब्रांडेड ज्वैलरी की बिक्री करते हैं। जबकि दिखाए जा रहे जेवर हाथ के बने हुए हैं।
- मनीष पुत्र सोहन निवासी बनारसी दास पछहिया मोहल्लाष
- कैलाश बावरी पुत्र श्रीराम निवासी बनारसी दास पछहिया।
- प्रभुदयाल पुत्र बनारसी दास निवासी बनारसी दास पछहिया।
- रामनरेश पुत्र प्रभुदयाल निवासी धनपुरा थाना कादरचोक बदायूं।
- आनंद पुत्र स्व प्रहलाद निवासी बनारसी दास पछहिया।
- सीताराम पुत्र शंकर निवासी बनारसी दास पछहिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed