{"_id":"5f1c413b8ebc3ea072615bba","slug":"theft-in-bussinessman-house-in-fatehpur-fatehpur-news-knp573175652","type":"story","status":"publish","title_hn":"गल्ला कारोबारी के घर से लाखों की चोरी, घटना के समय घर पर ही सो रहा था परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गल्ला कारोबारी के घर से लाखों की चोरी, घटना के समय घर पर ही सो रहा था परिवार
विज्ञापन
धाता (फतेहपुर) में धाता थाना क्षेत्र के अटेलवापर मोहल्ले में सेंध लगाकर शुक्रवार रात गल्ला कारोबारी के घर से चोरों ने नगदी और जेवरात पार कर दिए। घटना से परिजनों में हड़कंप मच गया। सूचना पर 112 नंबर की पुलिस पहुंची और थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई।
अटेलवापर निवासी बीरबल केसरवानी परिवार के साथ घर के आंगन में सो रहे थे। शनिवार सुबह उनकी नींद खुली तो पीछे के कमरे की दीवार में सेंध लगी देख होश उड़ गए। कमरे में अलमारी का लॉकर टूटा पड़ा था।
सारा सामान चोर चुरा ले गए थे। लॉकर से सोने का झुमके, बाला, दो मंगलसूत्र, एक जंजीर, दो अंगूठी, आधा किलो चांदी के जेवरात और करीब डेढ़ लाख नगदी चुरा ले गए। जेवरात करीब दो लाख के बताए गए।
विज्ञापन
बीरबल ने बताया कि किसानों का गल्ला खरीद फरोख्त के काम की वजह से नगदी घर में रखते हैं। चोर सारा माल उड़ा ले गए हैं। थानेदार वीरेंद्र सिंह ने बताया कि चोर दीवार तोड़कर अंदर घुसे थे। पूरी पड़ताल के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।