{"_id":"642c75f0ed2b8e2c7702b034","slug":"theft-by-breaking-the-lock-of-furniture-factory-fatehpur-news-c-12-1-162680-2023-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: फर्नीचर कारखाने का ताला तोड़कर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: फर्नीचर कारखाने का ताला तोड़कर चोरी
Wed, 05 Apr 2023 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Wed, 05 Apr 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
बिंदकी। फर्नीचर कारखाने का ताला तोड़कर सोमवार रात औजार समेत हजारों का सामान चोर चुरा ले गए। मामले की सुबह जानकारी होने से इलाके में खलबली मच गई। पुलिस मौके पर जांच करने पहुंची है।
कोतवाली क्षेत्र के महरहा रोड निवासी कृष्ण कुमार विश्वकर्मा का पेट्रोल पंप के पास फर्नीचर कारखाना है। कारखाना संचालक ने बताया कि प्रतिष्ठान के पीछे लगे दरवाजे का ताला तोड़कर चोर अंदर घुसे हैं। चोर अल्टीनेटर और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चुरा ले गए हैं। उपकरणों की कीमत करीब 50 हजार है। चोरी की खबर पर आसपास के लोग पहुंचे। घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंची। पुलिस ने घटना की छानबीन की। एसएसआई अर्जुन सिंह ने बताया कि मौके पर जांच की गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।