फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The woman and her parents were beaten up for not fulfilling the dowry demands.

Fatehpur News: दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला और मायके पक्ष से मारपीट

Mon, 23 Feb 2026 10:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
The woman and her parents were beaten up for not fulfilling the dowry demands.
बिंदकी। महिला ने ससुरालीजन पर अतिरिक्त दहेज मांगने, मारपीट और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। मायके पक्ष के लोग बात करने पहुंचे तो उनके साथ भी ससुरालीजन ने मारपीट की।
विज्ञापन

शहर के पीरनपुर मोहल्ला निवासी स्व. ललई की बेटी शिवानी (25) की शादी 15 फरवरी 2023 को बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के सैमसी निवासी शिवम (26) से हुई थी। महिला का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति शिवम, सास नीता, ससुर कैलाश, ननद अंजना और चचिया ससुर संजय एक लाख रुपये और बाइक की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा।
विज्ञापन

दहेज लाने से इन्कार करने पर आए दिन मारपीट और गाली-गलौज की जाती थी। रविवार को जब मायके पक्ष के लोग समझौते के लिए ससुराल पहुंचे तो विवाद बढ़ गया और उनके साथ भी मारपीट की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मारपीट में महिला की बहन रूबी (20) और बुआ की बेटी काजल (25) घायल हो गईं। इसके बाद मायके पक्ष के लोग शिवानी को लेकर कोतवाली पहुंचे और तहरीर दी। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि जांच के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed