{"_id":"69332c98aaa03da2980f807c","slug":"the-wall-of-the-home-guards-house-was-broken-the-accountant-and-the-head-accused-of-collusion-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-145041-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: होमगार्ड के घर की दीवार तोड़ी, लेखपाल-प्रधान पर मिलीभगत का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: होमगार्ड के घर की दीवार तोड़ी, लेखपाल-प्रधान पर मिलीभगत का आरोप
विज्ञापन
खागा। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र में जमीन के विवाद ने गंभीर रूप ले लिया है। आरोप है कि लेखपाल और प्रधान की मिलीभगत से मामला लगातार उलझता जा रहा है। इसी विवाद के बीच बृहस्पतिवार देर रात होमगार्ड के घर की दीवार गिरा दी गई। पीड़ित को लगातार धमकियां भी मिल रही हैं।
होमगार्ड पप्पू सिंह पुत्र रामआसरे के अनुसार खागा तहसील के ऐरायां ब्लॉक अंतर्गत चकबंदी राजस्व गांव मोहम्मदपुर गौती के लाला का पुरवा में गाटा संख्या 6398 पर वर्ष 1965 में उनके पूर्वजों को लगभग पांच बिस्वा पट्टा मिला था। घर की जमीन पर पुरानी कोठरी, कुआं और दीवार बनी थी। इसे उन्होंने हाल ही में दोबारा निर्माण कराया था।
पीड़ित के मुताबिक इसी गाटा में ग्राम समाज की जमीन पर कमलेश, रमेश, उमेश और संजय के मकान बने हैं। आरोप है कि बृहस्पतिवार रात इन्हीं लोगों ने दीवार तोड़ दी। सूचना पर पुलिस पहुंची।
विज्ञापन
हथगाम थाने में तैनात होमगार्ड पप्पू सिंह ने कार्रवाई की मांग की है। अफोई चौकी प्रभारी सत्य प्रकाश पाठक ने बताया कि होमगार्ड के पास जमीन के सारे कागज मिले हैं।
एसडीएम समेत सक्षम अधिकारियों की ओर से कई बार नाप कर मामले के निस्तारण के आदेश दिए जा चुके हैं लेकिन लेखपाल पुलिस सहयोग नहीं लेते और अकेले ही कार्रवाई करते हैं। चकबंदी लेखपाल विजय ने कहा कि मामला संज्ञान में है। अफसरों की ओर से नाप और जांच के आदेश दिए गए हैं।