{"_id":"b31b333d16b1fed26c2faf9cd91d942e","slug":"the-voice-did-not-disclose-the-double-murder-case-bku-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोहरे हत्याकांड का खुलासा न होने पर भाकियू ने उठाई आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोहरे हत्याकांड का खुलासा न होने पर भाकियू ने उठाई आवाज
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
Updated Mon, 22 Jun 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्राफ समेत दो कारोबारियों की हत्या का खुलासा घटना के तीन माह बाद भी
विज्ञापन
नहीं हुआ। भाकियू दोहरे हत्याकांड का खुलासा न होने पर पुलिस प्रशासन के
खिलाफ आवाज बुलंद की। भाकियू जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह गौतम ने बताया कि दो
जुलाई को सदर कोतवाली का घेराव किया जाएगा।
मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष राजेश सिंह चौहान ने कहा कि चौक में हुई व्यापारियों के दोहरे हत्याकांड को पुलिस ने ठंडे बस्ते में डाल दिया है। इससे हत्यारों के हौसले बुलंद हैं। शहर का व्यापारी सहमा हुआ है, जिससे शाम के आठ बजते ही शहर की दुकानों में ताला बंदी हो जाती है। अगर 10 दिनों के अंदर पुलिस हत्यारों का खुलासा नहीं करती है तो दो जुलाई को कोतवाली में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। धरना प्रदर्शन को लेकर भाकियू के सभी पदाधिकारियों से भारी मात्रा में किसानाें को इकट्ठा करने की जिम्मेदारी दी गई है। इस मौके पर रामदत्त मिश्रा, मधुसूदन तिवारी, राजेंद्र सिंह, नागेंद्र सिंह यादव, सुरेंद्र पटेल, दीपक गुप्ता, धर्मपाल सिंह, एखलाक, देवेंद्र सिंह आदि रहे।