{"_id":"641df930b565fe1e5a0a0da4","slug":"the-villagers-caught-the-person-who-threatened-by-waving-a-pistol-fatehpur-news-c-12-1-141636-2023-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: तमंचा लहराकर धमकी देने वाले को ग्रामीणों ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: तमंचा लहराकर धमकी देने वाले को ग्रामीणों ने दबोचा
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। तमंचा लहराकर ग्रामीणों को जान से मारने की धमकी दे रहे युवक को ग्रामीणों ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। आरोपी को ग्रामीणों ने तमंचे के साथ पुलिस को सौंपा। पुलिस ने आरोपी का चालान किया है।
मलवां थाना क्षेत्र के मोहनखेड़ा गांव निवासी मन्ना प्रसाद शुक्ला ने बताया कि भतीजा संगम उर्फ राजेंद्र शुक्ला गुरुवार शाम नशे में तमंचा लहराकर गालीगलौज कर रहा था। परिवार के विनोद शुक्ला पर तमंचा तानकर गोली मारने की कोशिश की। हंगामा होने पर चांद अली, शेखर, अरविंद, पुत्तन शुक्ला, सुनीता शुक्ला पत्नी राधेश्याम शुक्ला इकट्ठा हो गए।
उन लोगों को भी गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह ग्रामीणों ने घेराबंदी कर संगम को पकड़ा। मन्ना ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। थानाध्यक्ष आलोक पांडेय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ गालीगलौज, धमकी और आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है। आरोपी पहले भी पकड़ा जा चुका है।