{"_id":"578fda714f1c1b3526c4b8c7","slug":"the-two-sides-threw-stones-in-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में विवाद में पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पक्षों में विवाद में पथराव
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Thu, 21 Jul 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
पॉलिटेक्नीक छात्र को पीटने वाले दबंगों ने घर में की तोड़फोड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राधानगर नई बस्ती इलाके में मामूली विवाद को लेकर मंगलवार रात विवाद हो गया। इस दौरान दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई और आधा घंटे तक चले बवाल के दौरान पथराव, लाठी-डंडे चले। घटना के दौरान पॉलिटेक्नीक छात्र समेत तीन लोगों के चोटें आई हैैं। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद मामला शांत हो सका। इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज की गई है।
नई बस्ती निवासी ज्ञानेश्वर की दुकान पर राधानगर उपकेंद्र का लाइनमैन नवल निवासी रहमापुर सामान लेने गया था। लाइनमैन की बाइक सड़क पर खड़ी थी। इसी दौरान कुछ लोग कार से निकल रहे थे। रास्ते में खड़ी बाइक हटाने को लेकर आपस में नोकझोंक हो गई। देखते ही देखते मामले ने तूल पकड़ लिया और दोनों पक्षों के बीच लाठी डंडे चलने के साथ पथराव शुरू हो गया।
दुकानदार ज्ञानेश्वर ने बताया कि कार सवारों ने विरोध करने पर लाइनमैन नवल की पिटाई कर दी। इसका स्थानीय लोगों ने भी विरोध किया तो कार सवार दबंगों ने लाइनमैन के समर्थन में बोले लोगों भी दौड़ा दौड़ाकर पीटा गया। दुकान में तोड़फोड़ की और भागे निकले। यही नहीं कार सवार दबंगों ने दुकान में थरियांव थाना क्षेत्र के बसावनपुर गांव निवासी मन्नीलाल पॉलिटेक्नीक का छात्र मन्नी लाल, जो कि सामान खरीदने आया था, कोई भी प्रतिरोघ करने पर लात घूंसों से काफी देर तक पीटा। बताया कि आरोपी इलाके के काफी दबंग हैं।
विज्ञापन
वहीं इस मामले में दूसरे पक्ष से देवीगंज निवासी सोनू का पथराव में सिर फूटा है। उसका आरोप है कि दुकानदार समेत कई लोगों ने बाइक हटाने को लेकर पथराव किया था।पथराव में वह घायल हुआ है। चौकी इंचार्ज कमलेश पाल ने बताया कि मन्नीलाल की शिकायत पर मुन्ना दुबे, चुन्ना दुबे और सोनू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं घायल सोनू की तहरीर पर ज्ञानेश्वर समेत कई अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।