{"_id":"c182b89f80c746b88395836bf273b215","slug":"the-truck-overturned-on-the-highway-six-hours-jam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ध्वस्त हाईवे पर ट्रक पलटा, छह घंटे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ध्वस्त हाईवे पर ट्रक पलटा, छह घंटे जाम
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Wed, 24 Dec 2014 12:54 AM IST
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के उसरैना हाईवे पर मंगलवार की भोर पहर एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे करीब छह घंटे तक जाम लगा रहा। सुबह पुलिस ने ट्रक हटवाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
हाईवे पर उसरैना मजार के पास सड़क पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। हरेक दिन कोई न कोई वाहन से दुघर्टना होती रहती है। मंगलवार की भोेर पंजाब प्रांत से सब्जी की मटर लादकर ट्रक बंगाल जा रहा था।
विज्ञापन
ट्रक तेज रफ्तार में ही ध्वस्त हाईवे में घुस गया, जिससे अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। पंजाब प्रांत के करनतार जिले के चालक हीरा सिंह को मामूली चोटें आईं।
विज्ञापन
