{"_id":"938eef758a4bb4e1529c37de42bda49e","slug":"the-truck-crushed-the-student-s-death-organically-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से कुचल कर छात्र की मौत, बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक से कुचल कर छात्र की मौत, बवाल
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
Updated Fri, 21 Aug 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
साइकिल से स्कूल जा रहे दसवीं के छात्र की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने हाइवे पर शव रखकर जाम लगा दिया। चालक परिचालक को कोतवाली ले जाने पर आक्रोशित लोगों ने पुलिस चौकी पर धावा बोलने का प्रयास किया। पुलिस ने लाठियां भांजकर भीड़ को तितर-बितर किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाल के मुआवजे के आश्वासन पर करीब पांच घंटे तक चला बवाल शांत हुआ। पीड़ित पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव खुर्माबाद निवासी अशोक दीक्षित का पुत्र भोला दीक्षित (14) दसवीं का छात्र था। गुरुवार सुबह छात्र साइकिल से जोनिहां कस्बे के मां शारदा इंटर कालेज में पढ़ने जा रहा था। चौराहे के पास बांदा से गिट्टी लादकर रायबरेली जा रहे ट्रक से कुचलकर छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देकर भाग रहे ट्रक को कस्बावासियों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। ट्रक चालक नीरजपाल पुत्र रामपाल व खलासी दिनेश पुत्र राजाराम निवासी पूरे रघुनाथपुरवा थाना सरेनी जिला रायबरेली की पिटाई शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची जोनिहां पुलिस ने किसी तरह भीड़ के चंगुल से दोनों को बचाया और ट्रक सहित कोतवाली ले आई। इससे भीड़ का आक्रोश बढ़ गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने शव मुगलरोड हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर कोतवाली पुलिस के साथ पहुंचे सीओ आरके वर्मा के समझाने पर भी जाम नहीं खुल पाया। इस बीच ग्रामीणों ने पुलिस चौकी पर हमले की कोशिश की। भीड़ को काबू करने में पुलिस ने लाठियां भांजना शुरू कर दिया। इससे अफरा-तफरी मच गई। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने शव छीनकर कब्जे में ले लिया और पुलिस वाहन में कोतवाली ले आई। पुलिस की लाठियों से कई लोगों को मामूली चोटें आईं। कोतवाली से पुलिस ने आनन फानन लिखा पढ़ी करके शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इंसेट
पिता के आते ही फिर लगा जाम
बिंदकी। मृतक छात्र का पिता कानपुर में मजदूरी करता है। उसके आने के पहले ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। दोपहर एक बजे जब पिता को बच्चे का शव ले जाने की जानकारी मिली तो दोबारा ग्रामीणों के साथ रोड जाम कर दिया। कोतवाल ने समझाबुझा कर मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद पिता ने मुकदमा दर्ज करने के लिए पुलिस को तहरीर दी। उधर, छात्र की मौत पर मां ज्योतिमा, बहन आकृति, आकृष्टि व भाई शिवा का रो-रोकर बुरा हाल है।