फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The truck beat the uncle-nephew in fatehpur

मौरंग लदे ट्रक ने मामा-भांजे को रौंदा

Thu, 19 Apr 2018 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो/फतेहपुर Updated Thu, 19 Apr 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
The truck beat the uncle-nephew in fatehpur
ट्रक घेरे लाोग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बांदा-टांडा हाईवे पर शादी के कार्ड बांटने आ रहे बाइक सवार मामा-भांजे को बुधवार सुबह मौरंग लदे ओवरलोड ट्रक ने कुचल दिया। दोनों की मौके पर मौत हो गई। ग्रामीणों ने हंगामा कर चालक को पीट दिया। पुलिस ने चालक को कब्जे में लेकर भीड़ को शांत कराया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर हेलमेट नहीं मिला है। हादसा ललौली थानांतर्गत बस स्टाप के पास हुआ।
विज्ञापन


हमीरपुर जिले के सुमेरपुर थाना क्षेत्र के भरुआ गांव निवासी रामनारायन पांडेय उर्फ लल्लू की बेटी वर्षा की 11 मई को शादी है। वह शादी के कार्ड बांटने बांदा जिले के पैलानी थाने के सिंधन गांव निवासी बहनोई सुनील के घर आए थे। वहां से भांजे मनीष तिवारी (18) के साथ उसकी बाइक से महना गांव निवासी रिश्तेदार शंकर दयाल अवस्थी के यहां आ रहे थे। ललौली थाने के कस्बे में बस स्टाप के पास बांदा से आ रहे मौरंग लदे ट्रक ने दोनों को कुचल दिया। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। चालक ट्रक से कूद कर भागा तो आसपास के लोगों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। चालक की भीड़ ने जमकर पिटाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को बचाया। भीड़ को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया। मनीष कानपुर विश्वविद्यालय का छात्र था।
विज्ञापन


बाइक सवारों के मोबाइल से परिजनों को खबर दी। ट्रक चालक बलवंत सिंह निवासी अरखा थाना ऊंचाहार जिला रायबरेली का रहने वाला है। पिटाई से चालक लहूलुहान हुआ है। थानेदार विजय प्रताप सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। मौके पर हेलमेट नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed