फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The team of the electricity department was beaten up and run

बिजली विभाग की टीम को मारपीट कर दौड़ाया

Wed, 29 Jan 2020 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
The team of the electricity department was beaten up and run
हुसैनगंज(फतेहपुर)। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के खरगपुर गांव में राजस्व वसूली और बिजली चोरी की शिकायत पर जांच करने पहुंची टीम पर मंगलवार शाम अराजकतत्वों ने हमला कर दिया। टीम के साथ मारपीट की और दौड़ा लिया। घटना से हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कैथपुरवा बिजली उपकेंद्र के टीजी टू पंकज कुमार मौर्या सहयोगी कर्मचारियों रामसुफल और पुत्तन के साथ खरगपुर गांव पहुंचे थे। टीजी टू ने बताया कि खरगपुर गांव के शिवगोविंद, चन्द्रभान, प्रमोद, जीतू, उदयभान से बिजली कनेक्शन के कागजात मांगे। कागजात न दिखाने पर नोकझोंक चालू हो गई। उन्होंने मारपीट की और दौड़ा लिया। सूचना जेई बसंत लाल को दी गई। जेई की ओर से कर्मचारियों से अभद्रता, मारपीट, सरकारी काम में बाधा की तहरीर दी गई। थानेदार निशिकांत राय ने बताया कि आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed