फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The storm took away electricity and water from 200 villages.

Fatehpur News: आंधी ने छीना 200 गांवों का बिजली-पानी

Sun, 31 May 2026 01:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Sun, 31 May 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
The storm took away electricity and water from 200 villages.
फतेहपुर। जिले में बृहस्पतिवार रात को महज पौना घंटे तक 80 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से आई आंधी ने बिजली को बेपटरी कर दिया। 48 घंटे बीतने के बाद भी लगभग तीन लाख की आबादी बिजली और पानी के संकट से जूझ रही है। दो सौ से अधिक गांवों की बत्ती गुल है। एक हजार से अधिक बिजली के पोल और 18 जगहों पर ट्रांसफार्मर गिर गए हैं। वहीं, शुक्रवार रात को बहुआ उपकेंद्र की इनकमिंग मशीन का केबल फट गया, इससे क्षेत्र के जुड़े फीडरों में 11 घंटे बिजली नहीं रही।
विज्ञापन

शहर के कई फीडरों पर पेड़ गिरने और तार टूटने से आबूनगर, राधानगर, ज्वालागंज, हरिहरगंज, दक्षिणी गौतम नगर और लोधीगंज समेत कई इलाकों में घंटों बिजली गुल रही। इसके अलावा खागा, बिंदकी, मलवां, बहुआ, अमौली, हथगाम क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सबसे अधिक प्रभावित रही। शनिवार तक अधिकांश ग्रामीण क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त बिजली के पोल दुरुस्त नहीं होने से बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। बिजली निगम के अनुसार, धाता, किशनपुर, थरियांव, गाजीपुर, नरैनी, असोथर, बहुआ व घरवासीपुर, जबकि जरौली क्षेत्र में सबसे अधिक 180 बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed