फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The stadium won the competition with the goals of Amit and Aman

Fatehpur News: अमित व अमन के गोल से स्टेडियम ने जीती प्रतियोगिता

Fri, 30 Aug 2024 03:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
The stadium won the competition with the goals of Amit and Aman
फतेहपुर। खेल दिवस के मौके पर शांतिनगर स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेल दिवस का आयोजन हुआ। इसमें क्षेत्र के स्कूली बच्चों व स्टेडियम के बीच हॉकी की प्रतियोगिता कराई गई।
विज्ञापन


स्टेडियम व सरस्वती विद्या मंदिर के युवाओं के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें स्टेडियम टीम के अमन तिवारी व अमित शर्मा के गोल ने विद्या मंदिर की टीम को 8-5 से हराकर प्रतियोगिता अपने नाम की।
विज्ञापन


हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद्र के जन्मदिवस के मौके पर स्टेडियम में दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता हुई। पहले दिन बालक व बालिका वर्ग के बीच रस्साकसी व कबड्डी प्रतियोगिता हुई। दूसरे दिन बालक वर्ग में हॉकी प्रतियोगिता कराई गई। इसमें स्टेडियम टीम, सरस्वती विद्या मंदिर, मुस्लिम इंटर कॉलेज, आदर्श विद्या मंदिर, विवेकानंद यूथ क्लब, सेंट जेवियर्स, आरएस एक्सल के छात्रों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहला मैच सेंट जेवियर्स टीम व स्टेडियम टीम के बीच खेला गया। इसमें स्पोर्ट्स स्टेडियम टीम विजयी रही। दूसरा मैच विवेकानंद यूथ क्लब व आदर्श विद्या मंदिर मसवानी के बीच खेला गया। विवेकानंद यूथ क्लब विजयी रहा है।

तीसरा मैच महर्षि विद्या मंदिर व आरएस एक्सल के बीच खेला गया। इसमें आरएस एक्सल विजेता रही। चौथा मैच सरस्वती विद्या मंदिर व मुस्लिम इंटर कॉलेज के बीच हुआ। सरस्वती विद्या मन्दिर फतेहपुर विजयी रही है। फाइनल मैच स्पोर्ट्स स्टेडियम टीम व सरस्वती विद्या मन्दिर के बीच खेला गया। इसमें अमित व अमन तिवारी ने अंतिम गोल करके स्टेडियम टीम को जीत दिलाई।


क्रीड़ा अधिकारी सुनील कुमार भारती व राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी लखन सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह चौहन, अभिषेक शर्मा व मनीष कुमार मौजूद रहे। सभी विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल व विक्रम सिंह ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed