फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The Speaker and the Modi government blew mannequin

लोकसभा अध्यक्ष व मोदी सरकार का फूंका पुतला

Fri, 07 Aug 2015 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Fri, 07 Aug 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
 The Speaker and the Modi government blew mannequin

लोकसभा में कांग्रेसी सांसदों के निलंबन के खिलाफ पार्टी जिला संगठन ने गुरु वार को लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन व मोदी सरकार का पुतला फूंक कर विरोध जताया। कांग्रेसियों ने लोकसभा अध्यक्ष के फैसले को मोदी सरकार के इशारे पर लिए जाने का आरोप लगाया। कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार को मुंह तोड़ जवाब देने का ऐलान किया।

विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले सिविल लाइंस स्थित भाजपा कार्यालय के सामने यह विरोध प्रदर्शन हुआ। कांग्रेसियों ने मोदी सरकार विरोधी व लोकतांत्रिक फैसले के विरोध में नारेबाजी करते हुए गुस्से का जबरदस्त इजहार किया। लोकसभा अध्यक्ष व मोदी सरकार का पुतला फूंकने के बाद केेंद्र सरकार को जमकर घेरा। विरोध प्रदर्शन में शामिल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र सिंह लोधी ने लोकसभा अध्यक्ष के फैसले का लोकतंत्र की हत्या करने वाला करार दिया। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरते हुए उनके गुजरात माडल पर सवाल खड़े किए। कहा कि पूरे देश में गुजरात माडल लागू करना संभव नहीं है। जिलाध्यक्ष अमरनाथ सिंह अनिल ने लोक सभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन पर पार्टीं के 25 सांसदों के निलंबन के मामले में सवाल खड़े किए। कहा लोकसभा अध्यक्ष ने मोदी सरकार के इशारे पर काम करके कुर्सी से इंसाफ नहीं किया है। यह फैसला विपक्ष की आवाज दबाने के लिए लिया गया है। जिला महासचिव पियूष दीक्षित ने कांग्रेसी लोकतांत्रिक मूल्यों का ह्रास नहीं होने देगा। कांग्रेस का हरेक कार्यकर्ता को ईट का जवाब पत्थर से देना आता है। विरोध प्रदर्शन में इंजीनियर पीरजादा कासिम, मनोज कुमार घायल, कपिल देव बाजपेई, संजय लाला, श्रवण कुमार गौड़, राज कुमार मौर्या, पवन सविता, नरेंदर सिंह रिक्की, पुत्तन मिश्र, अमरनाथ कैथल, हाजी निसार, सईद अख्तर, एमएल श्रीवास, श्रीचंद्र आर्य समेत बड़ी संख्या में पार्टीजन मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed