फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The sowing of pulses and oilseeds in the rain waiting for lagging behind .

बारिश के इंतजार में दलहन व तिलहन की बुआई का काम पिछड़ रहा।

Sat, 27 Jun 2015 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Sat, 27 Jun 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
The sowing of pulses and oilseeds in the rain waiting for lagging behind .

रुक-रुक कर होती बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। जून के अंतिम पखवारे तक एक बार भी जोरदार बारिश नहीं हुई है, जिससे किसान खेतीबाड़ी की तैयारी कर सके। वहीं कुछ किसानों ने निजी नलकूप के सहारे धान की रोपाई शुरू करा दी है, लेकिन बारिश न होने से गरीब किसानों की भी हालत खराब है।

विज्ञापन

जून माह बीतने को है लेकिन अभी तक बारिश के नाम पर सिर्फ बूंदाबादी हुई है। इससे किसानों की खेतीबाड़ी का काम भी पटरी पर नहीं आ रहा है। जून माह मेें बुआई की जाने वाली खरीफ की फसल तिल्ली, ज्वार, अरहर, उर्द, मूंग और धान की फसलें पिछड़ रहीं हैं। 30 फीसदी किसानों के धान की नर्सरी तैयार है, जो रोपाई के लिए बारिश का इंतजार कर रहे हैं। नहर क्षेत्र के कुछ किसान व निजी नलकूप के सहारे खेती करने वाले कुछ किसानों ने धान की रोपाई का काम शुरू करा दिया है लेकिन बारिश न होने से किसानों चिंतित नजर आ रहे हैं। किसान रामसुमेर सिंह ने बताया कि धान की नर्सरी तैयार है, बारिश न हुई तो धान की नर्सरी भी खराब हो जाएगी। खरसोला के किसान रामबाबू पाल ने बताया कि धान की नर्सरी डाले 30 दिन से ज्यादा हो गए हैं, जिससे नर्सरी खराब होने लगी थी। इसलिए धान की रोपाई करा दी गई है, जिसमें खर-पतवार की दवा भी डाल दी है, लेकिन बारिश न हुई तो पिछले वर्ष की भांति धान की फसल प्रभावित हो जाएगी।
विज्ञापन

 उप कृषि निदेशक जीसी कटियार ने बताया कि किसान धान की रोपाई वाले खेत या फिर धान की नर्सरी की बुआई वाले खेतों में पानी ज्यादा न भरें। तेज धूप व गर्मी की वजह से पौध खराब हो जाएंगे। तिल्ली, ज्वार और अरहर आदि फसल बुआई के बारिश होने तक किसान इंतजार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed