फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The singer enthralled the audience by presenting the battle of Bundigarh.

Fatehpur News: गायक ने बूंदीगढ़ की लड़ाई प्रस्तुत कर बांधी समा

Mon, 09 Sep 2024 03:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
The singer enthralled the audience by presenting the battle of Bundigarh.
हथगाम। क्षेत्र के बाबा जगन्नाथ धाम में ऋषि पंचमी पर लगे मेले में आल्हा गायन का आयोजन हुआ। आल्हा सुनने के लिए श्रोताओं की खासी भीड़ रही। मंच पर आयोजक प्रधान प्रमोद कुमार ने गायक सहित सभी कलाकारों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

क्षेत्र के बड़ी संझिया गांव में ऋषि पंचमी पर त्रिवेदी आल्हा मंडल रायबरेली ने बावनगढ़ की लड़ाइयों में से लाखन का गौना उर्फ बूंदीगढ़ की लड़ाई का प्रस्तुत किया। वीर रस के प्रमुख गायक जय शंकर त्रिवेदी रेडियो, टीवी सिंगर ने बड़े ही हाव भाव के साथ गायन किया। साथ में उपदेशक तथ्य भी प्रस्तुत किए। इसकी श्रोताओं ने सराहना की। गायक अमृतलाल गोस्वामी एवं नयन बाजपेयी ने भी आल्हा गायन का सराहनीय प्रस्तुतीकरण किया। संगीत वादक कलाकारों में जनार्दन यादव, रामदीन, चंद्रकिशोर, राजकुमार, राजकिशोर अच्छा प्रदर्शन किया। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव, फतेहपुर के चेयरमैन राजकुमार मौर्य, जिला पंचायत सदस्य अशोक कुमार यादव, जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर, कांग्रेस नेता शिवाकांत तिवारी, सभासद पवन दिवेदी, अरुण यादव, मान सिंह प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed