{"_id":"b327ea338a6fb4cafe51f98611e81d68","slug":"the-school-is-being-put-into-the-garbage-dirt-spread-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल में डाला जा रहा कूड़ा, गंदगी फैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल में डाला जा रहा कूड़ा, गंदगी फैली
ब्यूरो/ अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Fri, 30 Jan 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
खजुहा विकास खंड के कस्बा जाफरगंज में प्राथमिक प्राइमरी विद्यालय द्वितीय के किचन शेड के पास कस्बे का प्राइवेट सफाई कर्मी राहुल प्रतिदिन कूड़ा डाल रहा है, जिससे स्कूल में गंदगी का ढेर लग गया है।
विज्ञापन
गंदगी नहीं हटने से बच्चों को संक्रामक रोग होने का खतरा बढ़ गया है। प्रधान अध्यापिका रचना सिंह ने बताया कि सफाई कर्मी को कूड़ा डालने से मना किया तो लड़ाई करने में आमादा हो जाता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इसकी लिखित शिकायत उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।