फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The road will be repaired from eastern to western bypass.

Fatehpur News: पूर्वी से पश्चिमी बाईपास तक सड़क की होगी मरम्मत

Fri, 22 Dec 2023 12:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Dec 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
The road will be repaired from eastern to western bypass.
खागा। गड्ढों में तब्दील खागा जीटी रोड की मरम्मत का समय आ गया है। व्यापारियों की कई बार मांग के बाद गुरुवार को कार्यदायी संस्था के कर्मचारियों ने सड़क की नाप की। दो दिन के अंदर मरम्मत शुरू होगी। गड्ढों की पैचिंग कर डामर व गिट्टी की एक लेयर पूरी जीटी रोड पर डाली जाएगी, जिससे यह दुरुस्त हो जाएगी।
विज्ञापन

खागा नगर के अंदर पूर्वी से पश्चिमी बाईपास तक पांच किमी लंबा जीटी रोड है। यह जगह-जगह टूट चुकी है और सड़क पर गड्ढे हैं। पूर्वी बाईपास की ओर से ही सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे मिलने शुरू हो जाते हैं। इसके बाद मानू का पुरवा, राईस मिल के पास, नगर पंचायत खागा कार्यालय के पास, कोतवाली के पास, पुरानी सब्जी मंडी, खागा पुराना बस स्टैंड, शुकदेव कालेज के पास, एक्सईएन आफिस के पास सड़क सबसे अधिक क्षतिग्रस्त है। यहां पर हाल ही में पत्थर डालकर सड़क को ठीक किया गया है, लेकिन उड़ती धूल और गड्ढे हकीकत बयां कर रहे हैं। सड़क की दुर्दशा को लेकर व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ला, उप्र उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट के व्यापारी नेता अमित पांडेय ने समय-समय पर संपूूर्ण समाधान दिवस में अफसरों को शिकायती पत्र देकर सड़क बनाने की मांग की गई। एक्सईएन लोक निर्माण विभाग अनिल कुमार सील ने बताया कि सड़क पर डामर-गिट्टी की लेयर डाली जानी है। इसे रिपेयर किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed