फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The results are steadfast supporter to learn

चुनाव परिणाम जानने को जमे रहे समर्थक

Mon, 14 Dec 2015 01:27 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो अमर उजाला फतेहपुर Updated Mon, 14 Dec 2015 01:27 AM IST
विज्ञापन
The results are steadfast supporter to learn
ग्राम पंचायत प्रधान और वार्ड सदस्यों की मतगणना का परिणाम सुनने और जानने के लिए क्षेत्र के चारों मतगणना स्थलों पर समर्थकों का भारी हुजूम डटा रहा। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के कारण 200 मीटर के अंदर कोई फटक नहीं पाया।
विज्ञापन



परिणाम जानने के लिए समर्थक एक-दूसरे से पल-पल की जानकारी लेते रहे। मतगणना के तीसरे-चौथे राउंड में सबसे पीछे आने वाले प्रत्याशी और इनके समर्थक परिणाम घोषित होने के पहले ही खिसक गए। विजयी प्रत्याशियों को समर्थकों ने फूलमालाओं से लादकर स्वागत किया। वहीं हारे प्रत्याशी और समर्थक मायूस होकर लौट गए।
विज्ञापन


 
अतिसंवेदनशील ब्लाक विजयीपुर में मतगणना स्थल पर एसडीएम बलराम और सीओ अतुल कुमार चौबे सुबह से दो बजे तक मुस्तैद रहे, यहां सीआरपी और सिविल बल भारी संख्या में मौजूद रहे। बगैर प्रवेश पत्र के किसी को घुसने नही दिया गया। वाहनों का पूरी तरह से आवागमन ठप रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन



ऐरायां विकास खंड में डीडीओ और आरओ राजकुमार की देखरेख में मतगणना शुरु हुई। विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र जारी किया गया। इसी प्रकार हथगाम में आरओ डाक्टर प्रभाकर द्विवेदी, विजयीपुर में जितेंद्र कुमार सिंह और धाता में राजेश द्विवेदी ने परिणाम घोषित करके प्रमाणपत्र दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed