{"_id":"642dbebe5831efef1e03f116","slug":"the-policemen-did-not-inform-the-police-station-even-after-the-assault-fatehpur-news-c-12-knp1001-165559-2023-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: पुलिसकर्मियों ने मारपीट के बाद भी थाने में नहीं दी सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: पुलिसकर्मियों ने मारपीट के बाद भी थाने में नहीं दी सूचना
विज्ञापन
विज्ञापन
- पेट्रोल पंप के कैमरों में कैद हुए पुलिस कर्मी
- छूटी कार अनुरुद्घ सिंह के नाम रजिस्टर्ड
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। संदिग्धों की तलाश में आई लखनऊ पुलिस से दबिश में बार-बार चूक हुई है। इसका खामियाजा भी विभागीय कार्रवाई में कर्मियों को भुगतना पड़ सकता है। घटना के बाद भी पुलिसकर्मी थाने पहुंचे होते तो शायद मामला बन जाता। पुलिस की ओर से बिजनौर के व्यापारी ही आरोपी बने होते। दबिश में आए पुलिस कर्मी अपनी आवाजाही के साक्ष्य भी छोड़ गए हैं। सारा घटनाक्रम महज 15 मिनट का है। पुलिस अधिकारी लूट की वारदात को पूरी तरह मनगढ़ंत मान रहे हैं।
लखनऊ कमिश्नरेट के हसनगंज थाने का फोर्स रात करीब तीन बजे दबिश के लिए पहुंचा। इसके बाद व्यापारियों की ओर से ही सवा तीन बजे स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मान रही है कि इतने कम समय में लूटपाट नहीं हो सकती है। पुलिसकर्मियों के सामने व्यापारी कई गुना थे। व्यापारियों के आक्रामक होने पर वह अपनी जान बचाकर किसी तरह भागे हैं। इन हालात में लूटपाट संभव नहीं है। व्यापारियों को पुलिस होने का पता लगते ही फंसने का डर सताने लगा होगा। लूटपाट सुनियोजित है, कहीं न कहीं मोबाइल और रुपये छिपाए गए हैं।
विज्ञापन
हसनगंज पुलिस को घटना के बाद थरियांव पुलिस को सूचना देनी चाहिए थी। उनकी कार भी छूट गई थी। दबिश का सबसे बड़ा साक्ष्य पेट्रोल पंप में लगा सीसीटीवी है। इससे मामले का खुलासा भी होना निश्चित था। इन हालात में हसनगंज पुलिस का बैकफुट पर होना आरोप के दायरे में आया है। स्थानीय पुलिस से हसनगंज फोर्स शिकायत करती तो व्यापारी ही मुकदमे में घिर जाते। माना जा रहा है कि घटना के बाद पुलिस कर्मी दहशत में थे। उन्हें पीछा करने की आशंका हुई, तभी वह मौके से भागे हैं। पुलिस को मौके से मिली कार लखनऊ के अनुरुद्घ सिंह के नाम पर रजिस्टर्ड होने का पता लगा है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष आशुतोष सिंह ने बताया कि हमला, मारपीट के बाद पुलिसकर्मियों को सूचना देनी चाहिए थी। उनके भागने की वजह से आरोप लगाए जा रहे हैं। उधर, हसनगंज थाना प्रभारी के सीयूजी नंबर पर संपर्क किया गया। उनका कहना है कि सारी जानकारी थरियांव पुलिस को दी गई है।
एटीएम से रुपये लूटने में हुई दबिश
हसनगंज थाना क्षेत्र में एटीएम से रुपये लूटने की घटना के संदिग्धों की तलाश में दबिश देना बताया जा रहा है। थरियांव पुलिस के मुताबिक बाराबंकी जिले के लालपुर करौता निवासी इनायत के खिलाफ 12 मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज हैं। उसका बिजनौर जिला कोतवाली देहात के गौसपुर सादात निवासी सलीम से कनेक्शन होने का पुलिस को पता लगा। सलीम पर भी कई मुकदमे हैं। पुलिस की पूछताछ में सलीम के बारे में व्यापारियों ने बताया कि वह कई दिन पहले गांव चला गया है। दबिश के बाद लखनऊ पुलिस ने अकबर, फैसर, अफसर की फोटो खींची थी। संदिग्धों से मिलान के लिए पुलिसकर्मियों ने फोटो साथियों को भेजी थीं।
इनसेट
एक पुलिस कर्मी पैदल हाईवे पार भागा
पेट्रोल पंप के दूसरी ओर एक ढाबा है। ढाबे के बाहर रूपरानी परचून सामान की दुकान चलाती हैं। रूपरानी ने बताया कि लूटपाट का शोर होने पर वर्दी पहने एक युवक हाईवे भागकर पार करते हुए आया। इसके बाद वह कुछ दूर चारपाई पर सो रहे किसान के पास पहुंचा। किसान से बोला भी कि वह शांत रहे। कुछ देर तक छिपा रहा। इसके बाद उसके कार सवार साथी आए। उनके साथ बैठकर भाग निकला।
बिजनौर के व्यापारी 12 साल से जमे, रजिस्ट्रेशन का पता नहीं
बिजनौर के व्यापारी पूर्व विधायक की जगह में करीब 12 साल से अनाज खरीदने-बेचने का कारोबार कर रहे हैं। पुलिस के मुताबिक उनके पास कोई रजिस्ट्रेशन नहीं है। पुलिस आशंका जता रही है कि यह लोग अपराधों में लिप्त हो सकते हैं। पुलिस इसी वजह से बिजनौर पुलिस को सभी के नाम, पते भेजकर जांच करा रही है। बिजनौर पुलिस से व्यापारी अफसर, अकबर, जमील, शाहिद, वसीम, इदरीश, मो. शोएब, फैसर, मोइन, जीशान, इनायत, सलीम, नाजिम, मोसीम, शमीम का आपराधिक इतिहास मांगा गया है। बिजनौर जिले कोतवाली देहात के गौसपुर सादात, थाना नगीना, शहर कोतवाली, अढ़ावली शहर, गढ़ौली थाना क्षेत्र के व्यापारी रहने वाले हैं।
फोटो 12- थाने में खड़ी पुलिसकर्मियों की छूटी कार
फोटो 9 - आमापुर पेट्रोल पंप के अहाते में बैठे व्यापारी
फोटो 10 - आमापुर पेट्रोल पंप खड़े बिजनौर के व्यापारी
फोटो 11 - लूट का आरोप लगाने वाला अकबर