फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The plaintiff's father, along with his son, became the accused in the kidnapping plot.

Fatehpur News: अपहरण की साजिश में बेटे के साथ वादी पिता बना आरोपी

Sat, 06 Dec 2025 12:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
The plaintiff's father, along with his son, became the accused in the kidnapping plot.
फोटो-01-कंटेनर की केबिन में फंसे लोगों को बाहर निकालते लोग। सोशल मीडिया - फोटो : नगर निगम
फतेहपुर। चादंपुर पुलिस ने अपहरण की साजिश रचने का वादी पिता और पुत्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने खुलासा किया कि दहेज उत्पीड़न के मामले से बचने के लिए साजिश के तहत युवक ने अपहरण का नाटक रचा था।
विज्ञापन

चांदपुर थाने के मरवाहीडेरा निवासी रामकिशोर के पुत्र अशोक की शादी 17 मई को हमीरपुर जिला ललपुरा थाने के मोराकांदर निवासी राधना पुत्री सुरेश कुमार के साथ हुई थी। घरेलू कलह के चलते राधना मायके में ही शादी के बाद से रह रही है।
विज्ञापन

राधना की ओर से ललपुरा थाने में दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया गया था। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि रामकिशोर ने 12 नवंबर को अपने पुत्र अशोक के अपहरण का मामला ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के दौरान सजेती पुलिस को अशोक दो दिसंबर को कानपुर सजेती थाने के घुरवपुर गांव में बंधक हालत में मिला था। पुलिस उसे थाने लेकर आई थी। थानाध्यक्ष के मुताबिक अशोक गांव के हिस्ट्रीशीटर दर्शन केवट के संपर्क में आया था। उसने दर्शन को आपबीती बताई।
इसके बाद दर्शन केवट ने अपहरण का नाटक रचने की सलाह दी। अशोक को दर्शन ने अपने परिचित इटावा जिला बलरई थाने के मंडेला निवासी अजय कुमार लोधी उर्फ कंबोध के पास भेज दिया था। यहां अशोक करीब 20 दिन तक रहा।

इसके बाद कानपुर लौटा। यहां खुद को दर्शन केवट से बंधवाया था। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में अशाेक और उसके वादी पिता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच में अन्य आरोपियों को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed