फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The performance of singing and intelligence skills

गायन व बुद्धि कौशल का किया प्रदर्शन

Sun, 22 Nov 2015 12:33 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर Updated Sun, 22 Nov 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
The performance of singing and intelligence skills

प्लेवे इंगलिश स्कूल सिविल लाइंस में बिग ब्रेक गायन

विज्ञापन
एवं वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शनिवार को प्राथमिक, जूनियर और सीनियर वर्ग में छात्र-छात्राओं की प्रतियोगिता में बच्चों की प्रस्तुति सराही गई।

प्राथमिक स्तर ग्रुप ए की गायन प्रतियोगिता में रिचा यादव प्रथम, आलिया जाफरी द्वितीय, अनन्या ने तीसरा स्थान पाया। जूनियर वर्ग ग्रुप बी में इफरा जेहरा खान प्रथम, अवंतिका द्विवेदी द्वितीय, संस्कृति श्रीवास्तव ने तीसरा स्थान पाया।

सीनियर वर्ग ग्रुप सी में शादाब अहमद प्रथम, नूर जेहरा, आयुश शर्मा व मुस्कान ने द्वितीय स्थान पाया। देवांश श्रीवास्तव तीसरे स्थान पर रहे। इसके बाद कार्यशील माताएं, गृहिणी माताओं से अच्छी सिद्ध होती हैं तथा धन व संपन्नता अच्छाई से अधिक बुराई उत्पन्न करती हैं। इन दो विषयों पर वाद विवाद प्रतियोगिता हुई।

हाईस्कूल स्तर की प्रतियोगिता में हर्षित गुप्ता प्रथम,  महवश हसन द्वितीय तथा अदिति सिंह ने तीसरा स्थान पाया। इंटरमीडिएट स्तर की प्रतियोगिता में एएस वरीशा प्रथम, अल्का सिंह  द्वितीय तथा शिवानी ने तीसरा स्थान हासिल किया।

इस दौरान स्कूल प्रबंधक शहनाज फातिमा, प्रधानाचार्य इरम जाफरी, उप प्रधानाचार्य शाहिद अख्तर, वीके सिंह, आरएस मिश्रा, राज मौर्य, शीला श्रीवास्तव आदि प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन किया।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed