{"_id":"69ebaaead79586afbb009117","slug":"the-objective-of-panchayati-raj-day-is-to-accelerate-the-development-of-villages-fatehpur-news-c-217-1-srv1001-153439-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: गांवों के विकास को गति देना पंचायती राज दिवस का उद्देश्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: गांवों के विकास को गति देना पंचायती राज दिवस का उद्देश्य
विज्ञापन
असोथर। क्षेत्र के सराय खालिश पंचायत भवन में शुक्रवार को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत अधिकारी दीपक तिवारी ने उपस्थित लोगों को पंचायती राज व्यवस्था के महत्व की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि पंचायती राज व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय स्वशासन को सशक्त बनाना है। इस दिवस की शुरुआत वर्ष 2010 में की गई थी ताकि पंचायतों की भूमिका और उनके महत्व को उजागर किया जा सके।
प्रधान स्मिता देवी ने कहा कि इस दिवस का उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर लोकतंत्र को मजबूत करना, जनभागीदारी बढ़ाना और गांवों के विकास को गति देना है। इस दौरान पंचायत सहायक आकांक्षा देवी, लक्ष्मी शंकर गौतम, प्रदीप यादव, लव कुश, विक्रम, धीरेंद्र साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।