फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The newly married woman was swinging on the noose while talking on the mobile

Fatehpur News: मोबाइल पर बात करते हुए फंदे पर झूली थी नवविवाहिता

Fri, 08 Sep 2023 12:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Sep 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
The newly married woman was swinging on the noose while talking on the mobile
औंग। थानाक्षेत्र के गलाथा गांव के मजरे रामघाट बेरीनारी गांव की नवविवाहिता रिंकी (19) के शव का गुरुवार को पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिग से मौत की पुष्टि हुई है। पुलिस ने मृतका का मोबाइल कब्जे में लिया है। मोबाइल नंबर की सीडीआर निकलवाकर पुलिस जांच कर रही है। वहीं, मृतका के कान में ईयर फोन की लीड लगी होने और पास ही मोबाइल मिलने से अनुमान लगाया जा रहा है कि उसने मोबाइल पर बात करते हुए फंदा लगाया।
विज्ञापन

चांदपुर थाने के अमौली बगहा हनुमान गढ़ी निवासी आनंदपाल की पुत्री रिंकी की शादी छह मई 2023 को बेरीनारी गांव निवासी करन के साथ हुई थी। उसका बेरीनारी में मंगलवार को घर के पीछे टीनशेड के नीचे शव लटकता मिला था। मृतका के पिता ने पति, ससुर केशनपाल, सास सुनीता, बाबा रामेश्वर, दादी ननबुद्दी व देवर अर्जुन के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पोस्टमार्टम के बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने शव का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

पुलिस ने घटनास्थल से मृतका का मोबाइल बरामद किया है। मोबाइल की लीड मृतक के कान में लगी थी। मोबाइल पास में ही रखा था। इससे साफ होता है कि वह किसी से बातचीत कर रही थी। पुलिस कयास लगा रही है कि मोबाइल की जांच से नया मोड़ आ सकता है। मृतका को फंदे में लटकने के लिए मजबूर करने की भी कहानी सामने आ सकती है। हालांकि पति ने बताया पत्नी रिंकी उसका मोबाइल इस्तेमाल करती थी। वह दो दिन पहले ही ससुराल से विदा होकर घर आई थी। पत्नी ने पढ़ाई की इच्छा जाहिर की थी। उसका एक इंटर काॅलेज में दाखिला भी कराया था। कोई तनाव नहीं था। मुकदमे में नामजद बाबा, दादी पैतृक गांव जाफरगंज थाने के डांडा अमौली में रहते हैं। वह शादी के बाद से दोबारा घर नहीं आए। पिता व भाई भी बाहर रहते हैं। घर में सिर्फ मां रहती है। वह भी बाहर काम पर जाने वाली थी। थानाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने बताया कि हर पहलू पर जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed