{"_id":"6a0e070e20b5e797700379f9","slug":"the-mobile-numbers-of-three-individuals-including-a-vegetable-vendor-were-found-to-be-suspicious-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-155099-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: सब्जी विक्रेता समेत तीन लोगों के मोबाइल नंबर संदिग्ध मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: सब्जी विक्रेता समेत तीन लोगों के मोबाइल नंबर संदिग्ध मिले
विज्ञापन
किशनपुर। करीब एक माह पांच दिन से लापता किशोरी की जांच में पुलिस को सब्जी विक्रेता समेत तीन लोगों के मोबाइल नंबर संदिग्ध मिले हैं। पुलिस संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। अब तक किशोरी का कोई सुराग नहीं लग सका है।
बांदा जिले के कमासिन थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी किशनपुर कस्बा स्थित एक इंटर कॉलेज में पढ़ती है। वह 15 अप्रैल को कॉलेज आने के बाद लापता हो गई थी। पुलिस ने 17 अप्रैल को प्राथमिकी दर्ज की थी।
पुलिस को जानकारी मिली कि किशोरी मां के मोबाइल फोन से किसी से बातचीत करती थी। पुलिस ने संबंधित नंबर को सर्विलांस पर लगाकर कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) निकलवाया। जांच में किशनपुर के एक सब्जी विक्रेता के नाम पर तीन सिमकार्ड मिले हैं।
विज्ञापन
तीनों सिम में एक नंबर किशोरी के गांव की एक महिला इस्तेमाल कर रही थी। दूसरा नंबर किशनपुर क्षेत्र के असहट गांव निवासी एक युवक के पास मिला। तीसरा सिम सब्जी विक्रेता के पास था। पुलिस ने तीनों लोगों से पूछताछ की लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा।
विवेचक शिवानी अहिरवार ने बताया कि मोबाइल नंबरों की जांच के आधार पर संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। किशोरी की तलाश के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।