{"_id":"edeeba87451f1b3efa5426e30f5ae137","slug":"the-minister-called-for-harmony-prevented-from-meeting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय मंत्री को सौहार्द के लिए बुलाई बैठक से रोका ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय मंत्री को सौहार्द के लिए बुलाई बैठक से रोका
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
Updated Sat, 16 Jan 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति को शुक्रवार को जहानाबाद कस्बे
विज्ञापन
के हालात का जायजा नहीं लेने दिया गया। उनका आरोप है कि प्रशासन की ओर से
नगर पंचायत कैंपस में बुलाई गई बैठक में भी उन्हें नहीं जाने दिया गया।
यहां से वह डाक बंगले पहुंची और मीडिया से बातचीत करते हुए पुलिस और
प्रशासन पर सवाल खड़े किए।
साध्वी ने कहा कि भाजपा कभी भी दंगे की पक्षधर नहीं रही है। कुछ लोग अमन चैन बिगाड़ना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि सोमवार को भाजपा की टीम जहानाबाद जाएगी और हालात का जायजा लेगी। इसके लिए प्रदेश अध्यक्ष से बात हो चुकी है।
केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति शुक्रवार को इलाके में पहुंचीं थी। यहां से वह जहानाबाद और फिर नगर पंचायत कैंपस में आयोजित बैठक में जा रही थीं। लेकिन पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था का हवाला देकर उन्हें रोक दिया।
उन्होंने नगर पंचायत में हुई बैठक में शामिल होने से रोके जाने और पत्थरबाजी करने वाले परिवार के लोगों को बुलाने पर सवाल खड़े किए। कहा कि रात में घरों में तोड़फोड़ करने का मामला गंभीर है।