{"_id":"685055fbfa3d0aa13105efb6","slug":"the-locks-of-the-schools-of-yamuna-katri-were-not-opened-on-the-first-day-fatehpur-news-c-217-1-fth1002-135775-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: यमुना कटरी के स्कूलों में पहले दिन नहीं खुले ताले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: यमुना कटरी के स्कूलों में पहले दिन नहीं खुले ताले
विज्ञापन
फतेहपुर। ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद पहले दिन सोमवार को परिषदीय स्कूल खुले। पहले दिन यमुना कटरी क्षेत्र के बहुतायत स्कूलों के ताले नहीं खुले, जबकि मुख्य मार्गों के इर्द-गिर्द के परिषदीय स्कूलों में शिक्षक ड्यूटी करते नजर आए। बंद स्कूलों को लेकर विभागीय अधिकारी भी मूक दर्शक बने रहे।
.................
12:30 बजे ताला लटका मिला
फोटो-24-उच्च प्राथमिक स्कूल महना, ब्लाॅक असोथर
उच्च प्राथमिक स्कूल महना में दोपहर 12:30 बजे ताला लटका मिला। स्कूल खुलने का समय सुबह आठ बजे से दोपहर 1:30 बजे तक है। ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल सुबह से ही बंद है।
..................
कोई नहीं पहुंचा स्कूल
फोटो-25-प्राथमिक स्कूल महना द्वितीय, असोथर
प्राथमिक स्कूल महना द्वितीय सोमवार को दोपहर 12:20 बजे बंद मिला। स्कूल की साफ सफाई भी नहीं की गई है। इससे लगता है कि स्कूल कोई नहीं आया।
................
12:30 बजे खुला स्कूल
फोटो-26-उच्च प्राथमिक विद्यालय जगतपुर, भिटौरा। संवाद
भिटौरा ब्लाॅक का उच्च प्राथमिक विद्यालय जगतपुर दोपहर 12:30 बजे खुला। स्कूल में नियुक्त दोनों शिक्षक मौजूद मिले। हालांकि स्कूल की साफ-सफाई नहीं कराई गई थी।
विज्ञापन
...................
बयान:-
बंद स्कूलों की जानकारी नहीं है। दोनों स्कूलों की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, पहले दिन सोमवार को कई स्कूलों का निरीक्षण किया है, जिसमें शिक्षक मौजूद मिले हैं।
हौसिला प्रसाद, बीईओ, बहुआ