फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The list of examination centers should be uploaded on 7th December under all circumstances.

Fatehpur News: परीक्षा केंद्रों की सूची सात दिसंबर को हर हालत में हो अपलोड

Mon, 04 Dec 2023 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Dec 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
The list of examination centers should be uploaded on 7th December under all circumstances.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहपुर। सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद ने सात दिसंबर तक बोर्ड परीक्षा केंद्रों की सूची अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। सोमवार को सचिव ने वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग से सभी डीआईओएस को निर्देश दिए हैं।
सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद कार्यालय से आनलाइन बनाए गए 117 परीक्षा केंद्रों की सूची जारी की थी। केंद्रों की समीक्षा बैठक में डीएम सी इंदुमती ने जारी केंद्रों की सूची तहसीलवार सत्यापन के लिए एसडीएम को सौंपी है। सत्यापन कर तीन दिन में सूची लौटाने को निर्देश दिए थे, लेकिन चौथे दिन सोमवार की शाम तक सत्यापित सूची अभी तक जमा नहीं हुई।
विज्ञापन

ऐसे में माध्यमिक शिक्षा विभाग की परेशानी बढ़ गई है। परीक्षा केंद्रों की सूची में 30 से अधिक केंद्र पूरी तरह मानक विहीन हैं। ऐसे में इनके स्थान पर दूसरे विद्यालयों को केंद्र बनाते हुए मानक के अनुरूप दूरी का पालन करते परीक्षार्थियों का आवंटन करना करना तय समय में मुश्किल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस शिवपूजन द्विवेदी ने बताया कि सचिव माध्यमिक ने सात दिसंबर को हर हालत में परीक्षा केंद्रों की सूची अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। अभी सूची सत्यापन के बाद वापस नहीं मिली है। फिर भी समय से केंद्रों की सूची अपलोड करने के प्रयास होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed