{"_id":"68ceb32c5b5c303dfe011fc3","slug":"the-investigation-into-the-restaurant-operators-search-was-limited-to-call-details-fatehpur-news-c-12-1-lko1103-1272731-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: रेस्टोरेंट संचालक की तलाश कॉल डिटेल तक सिमटी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: रेस्टोरेंट संचालक की तलाश कॉल डिटेल तक सिमटी जांच
विज्ञापन
खागा। करीब 10 दिन से लापता कस्बे के रेस्टोरेंट संचालक का अब तक पुलिस पता नहीं लगा पाई है। पुलिस की जांच 10 दिन से केवल संचालक के मोबाइल नंबरों और उसकी कॉल डिटेल तक सिमटी है। परिजन बेहाल हैं। वे अपने बेटे की तलाश के सारे प्रयास कर चुके हैं, लेकिन कुछ पता नहीं चल रहा है।
नगर के नीम टोला निवासी गौरव सिंह नगर पंचायत के पास कुल्हड़ कैफे नाम से रेस्टोरेंट संचालित करते थे। 10 दिन पहले उसकी बाइक गंगा पुल पर रायबरेली जनपद की सीमा में लावारिस खड़ी मिली।
रेस्टोरेंट संचालक का कुछ भी नहीं पता चला। शनिवार को गौरव के परिजन पुलिस से प्रकरण में उम्मीद की तलाश में बातचीत करने पहुंचे। पुलिस ने परिजन के बताए मोबाइल नंबरों की डिटेल प्राप्त कर ली है।
विज्ञापन
पुलिस को गौरव के दो और नंबरों का पता चला है। इनकी कॉल डिटेल निकाल रही है। गौरव के बैंक खाते का डिटेल भी मंगाया गया है। इंस्पेक्टर आरके सिंह ने बताया कि प्रकरण में पुलिस सभी बिंदुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है। सुराग मिलते ही जांच को दिशा मिलेगी।