फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The injured died after 14 days due to beating, a jam was created by keeping the dead body

Fatehpur News: पिटाई से घायल की 14 दिन बाद मौत, शव रखकर जाम लगाया

Sun, 11 May 2025 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 May 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
The injured died after 14 days due to beating, a jam was created by keeping the dead body
धाता। थाना क्षेत्र के बछरौली गांव में खुन्नस के चलते 26 अप्रैल को दो पक्षों में मारपीट के घायल शंकरलाल गुप्ता (65) की शनिवार को प्रयागराज स्थित एक नर्सिंग होम में मौत हो गई। परिजन शव लेकर शाम करीब सात बजे धाता बाईपास पहुंचे। शव रखकर जाम लगा दिया। आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत किया और एक घंटे बाद यातायात बहाल हो सका।
विज्ञापन

धाता क्षेत्र के बछरौली गांव की एक पक्ष की कौशल्या देवी ने पति शंकरलाल व पुत्र रवीकरन गुप्ता को गाली गलौज के विरोध में ईंट पत्थर व लाठी डंडे से पीटने का पड़ोसी कमलेश गुप्ता, अवधेश गुप्ता, सुमन व उमा देवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दूसरे पक्ष से कमेलश गुप्ता की पत्नी सविता देवी ने कमलेश, रवीकरन, विकास, रोहित के खिलाफ ननद, सास व पति को पीटने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। हमले में घायल शंकरलाल की मौत के बाद परिजनों ने शव रखकर जाम लगाया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और हल्की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस पर आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। आरोपियों की गिरफ्तारी व कड़ी कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष अंकुर कैथवास ने धारा बढ़ाकर जल्द से जल्द कार्रवाई का आश्वासन देकर यातायात बहाल कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed