फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The in-laws beat the woman after reaching her maternal home.

Fatehpur News: ससुरालीजनों ने विवाहिता को पीटकर कपड़े फाड़े

Sat, 28 Jan 2023 05:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jan 2023 05:30 AM IST
विज्ञापन
The in-laws beat the woman after reaching her maternal home.
फतेहपुर। ससुरालीजनों ने मायके में रह रही विवाहिता से मारपीट की। पुलिस ने पति समेत छह ससुरालीजनों पर बलवा, दहेज उत्पीड़न, छेड़खानी, घर में घुसकर मारपीट, गाली गलौज, धमकी, तोड़फोड़ की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

किशनपुर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला ने एफआईआर में बताया कि उसका निकाह शहर के खलील नगर निवासी युवक से 2021 को हुआ था। निकाह के बाद दहेज में कार की मांग को लेकर विदाई कराने से ससुरालीजनों ने इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

पति का मलेशिया में कपड़ों का शोरूम है। रिश्तेदारों की मध्यस्थता में किसी तरह उसकी विदाई हो सकी। इसके बाद ससुरालीजन उसे प्रताड़ित करने लगे। छह माह पहले उसे घर से निकाल दिया। 20 जनवरी की शाम वह मायके में बैठी थी। तभी पति समेत कुछ ससुराल वाले आए और उसकी लात घूंसों पिटाई की। प्रभारी निरीक्षक जेपी शाही ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed