{"_id":"68f6455c28f0b2d72a03b4b7","slug":"the-historic-sri-krishna-fair-will-begin-on-the-23rd-with-swings-and-shops-set-up-fatehpur-news-c-217-1-fth1015-142687-2025-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: 23 से शुरू होगा ऐतिहासिक श्रीकृष्ण मेला, सजने लगे झूले और दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: 23 से शुरू होगा ऐतिहासिक श्रीकृष्ण मेला, सजने लगे झूले और दुकानें
विज्ञापन
फोटो-17-मेले की तैयारी के लिए लगाए जाते झूले। संवाद
जाफरगंज। कस्बा जाफरगंज में लगने वाले ऐतिहासिक श्रीकृष्ण मेले की तैयारियां तेज हो गईं हैं। 23 अक्तूबर से शुरू होने वाले मेले के लिए झूले, सर्कस और दुकानें लगाने का कार्य शुरू हो चुका है। मेले को लेकर दुकानदारों और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
मेला समिति के अनुसार 23 अक्तूबर को नाग-नाथन, 24 को जरासंध वध का मंचन और 25 को विशाल दंगल का आयोजन किया जाएगा। जिले के अलावा अन्य जिलों से भी व्यापारी अपने स्थान चिह्नित कर दुकानें सजा रहे हैं।
मेले को लेकर कस्बे के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण इलाकों में भी उत्सव का माहौल है। सफाई, बिजली और सुरक्षा व्यवस्था से लेकर मेले के मैदान तक सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बाहर से आने वाले दर्शकों के लिए ठहरने, भोजन और विश्राम की भी उचित व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
यह ऐतिहासिक मेला कस्बा जाफरगंज स्थित पंडित नेहरू इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित होता है। जानकारी मेला समिति के अध्यक्ष व ग्राम प्रधान चंद्रकिशोर ने दी।