फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The groom's cousin died in an accident while returning from the wedding procession.

Fatehpur News: बरात से लौटते समय हादसे में दूल्हे के फुफेरे भाई की मौत

Thu, 14 May 2026 01:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
The groom's cousin died in an accident while returning from the wedding procession.
फतेहपुर। बरात से लौटते समय बाइक सवार बुधवार को अनियंत्रित होकर खंती में गिर गए। इससे एक की मौत हो गई और एक घायल हो गया। डॉक्टर ने घायलों को कानपुर रेफर किया है।
विज्ञापन

गाजीपुर थाना क्षेत्र के अयाह निवासी शुभम की बरात बुधवार को गंभरी गांव निवासी सूरजपाल के घर गई थी। दोपहर में विदाई के बाद बिंदकी कोतवाली के अमेना निवासी दूल्हे का फुफेरा भाई राहुल (25) साथी शुभम के साथ बाइक से घर लौट रहा था। गाजीपुर के चकसकरन गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर खंती में जा गिरी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने राहुल को मृत घोषित कर दिया। शुभम की हालत गंभीर होने पर उसे कानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद शादी का माहौल मातम में बदल गया। थानाध्यक्ष हनुमान प्रताप सिंह ने बताया कि बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed