फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The groom's brother-in-law created a ruckus, the angry bride broke off the wedding

Fatehpur News: दूल्हे के बहनोई ने किया हंगामा, भड़की दुल्हन ने तोड़ी शादी

Fri, 02 May 2025 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 May 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
The groom's brother-in-law created a ruckus, the angry bride broke off the wedding
बहुआ। दूल्हे के बहनोई के हंगामे कर मारपीट करने से नाराज होकर दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। पक्षों के बीच नौ घंटे पंचायत चलने बाद भी मामला सुलझ नहीं सका और बिना दुल्हन के बरात लौट गई। पुलिस के समक्ष दोनों पक्षों का लेनदेन हुआ है। वधू पक्ष ने दूल्हे के बहनोई पर नशे में बिचवानी पर कार चढ़ाने की कोशिश का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन

कानपुर देहात के डेरापुर थाने के भड़ावल गांव निवासी ललित कुमार विश्वकर्मा का पुत्र संजय की बरात बुधवार रात ललौली थाना क्षेत्र के बहुआ कस्बे के जवाहर नगर मोहल्ले आई थी। यहां मुस्कान से संजय की शादी होनी थी। तिलक के बाद अगवानी हुई। जयमाल के समय घराती बारातियों को भोजन पराेस रहे थे। दूल्हे की चचेरी बहन शालू खाने-पीने और नेग लेनदेन को लेकर विवाद करने लगी। शादी के मध्यस्थ जनपद कानपुर के साढ़ निवासी राजू शर्मा ने समझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

इस पर दूल्हे के ग्रेटर नोएडा निवासी बहनोई सत्यप्रकाश विश्वकर्मा ने मध्यस्थ राजू शर्मा को गाली गलौज कर कुर्सी उठाकर पीट दिया। कई कुर्सियां तोड़ डाली। मारपीट से शादी में अफरातफरी मच गई। दुल्हन पक्ष और दूल्हे पक्ष में तनातनी का माहौल हो गया। पक्षों के बुजुर्गों ने एक-दूसरे को समझाकर मामला शांत किया। किसी तरह जयमाल होने के बाद रात में अन्य वैवाहिक रस्म हुईं। करीब सुबह छह बजे भांवर पड़ने जा रही थी। दूल्हे के बहनोई ने दोबारा विवाद शुरू कर दिया और चार पहिया राजू शर्मा और उसकी बेटी पर चढ़ाने का प्रयास किया। इससे भगदड़ जैसा माहौल बन गया। दूल्हे पक्ष और उसके बहनोई के हरकतों से गुस्साई दुल्हन मुस्कान ने भांवर डालने के साथ शादी से ही इंकार कर दिया
विज्ञापन
विज्ञापन

। दुल्हन के शादी से इंकार पर दुल्हन की मां प्रेमलता देवी ने बहुआ पुलिस चौकी में दूल्हे के बहन शालू, बहनोई सत्यप्रकाश और पिता ललित कुमार विश्वकर्मा के खिलाफ गाली गलौज, मारपीट और गाड़ी चढ़ाने के प्रयास की तहरीर दी। पुलिस दूल्हे संजय कुमार और उसके परिजनों को चौकी ले आई। सुबह करीब छह बजे से दोपहर तीन बजे तक दूल्हा पक्ष वधू पक्ष को समझौते के लिए मान मनौव्वल करता रहा, लेकिन दुल्हन और उसके परिजन राजी नहीं हुए। दोनों पक्षों ने बैठकर एक दूसरे का लेनदेन लौटाने का फैसला किया। शादी में खर्च एक लाख 53 हजार दो सौ रुपये वापस किए। दुल्हन पक्ष ने चढ़ावे में आए जेवरात और कपड़े दूल्हे पक्ष को लौटा दिया। वर पक्ष बिना दुल्हन के बैरंग लौट गया। प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में शादी को लेकर विवाद हुआ था। पक्षों के बीच समझौता हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed