फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The fraudster threatened to implicate him by declaring himself an ISI agent.

Fatehpur News: जालसाज ने आईएसआई एजेंट घोषित कर फंसाने की दी धमकी

Fri, 26 Jan 2024 02:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jan 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
The fraudster threatened to implicate him by declaring himself an ISI agent.
फतेहपुर। विदेश में नौकरी लगवाने का झांसा देकर जालसाज ने पांच युवकों से करीब सात लाख रुपये हड़प लिए। फर्जी वीजा देने का विरोध करने पर जालसाज ने आईएसआई का एजेंट घोषित कर फंसाने की धमकी दी। पुलिस के सुनवाई न करने पर पीड़ित ने कोर्ट से गुहार लगाई। कोर्ट ने सुल्तानपुर घोष पुलिस को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

कानपुर रामा देवी सनगवां निवासी तारिक का आरोप है कि सुल्तानपुर घोष थाने के पूर्व परिचित शहनूर से एक साल पहले मुलाकात हुई थी। उसने अपनी टूरिस्ट कंपनी के जरिए खाड़ी देश में नौकरी लगवाने का झांसा दिया। कंपनी के पार्टनर रानू, साकिब, अतीक अहमद, परवेज अहमद से मुलाकात कराई।
विज्ञापन

उसने और साथी विजय गुप्ता, सांता कुमार, स्वामी नाथ, इमरान अहमद ने सात लाख रुपये शहनूर और उसके पार्टनरों का जमा किए। उन लोगों को दिल्ली भेजा गया। दिल्ली में वीजा दिया गया। वीजा की जांच कराने पर फर्जीवाड़े का पता लगा। उसने शहनूर से पूछताछ की और रुपये लौटाने को बोला।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहनूर ने फोन पर धमकी दी कि फर्जी वीजा की पुलिस को सूचना देकर उन लोगों को पकड़ा देगा। उन लोगों को आईएसआई का एजेंट घोषित करा देगा। वह लोग दहशत में आ गए। अधिवक्ता शास्वत गर्ग ने बताया कि अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट में पीड़ितों का प्रार्थना पत्र दिया गया था। कोर्ट ने साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed