{"_id":"573a1e484f1c1b644eac77c1","slug":"the-fire-was-a-short-circuit-five-home-ashes","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्टसर्किट से आग लगी, पांच घर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शार्टसर्किट से आग लगी, पांच घर राख
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
Updated Tue, 17 May 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
बातचीत करते ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शार्ट सर्किट से जखनी गांव में आग लग गई। इससे पांच घरों की गृहस्थी राख हो गई। सूचना पर शहर से दो दमकल गाड़ियां पहुंची। आग बढ़ने पर बिंदकी फायर स्टेशन से दमकल गाड़ी बुलवानी पड़ी। अगिभनकांड में करीब दो लाख का नुकसान होने का अनुमान है।
विज्ञापन
मलवां थाना क्षेत्र में फतेहपुर-जोनिहा रोड स्थित जखनी गांव में सोमवार शाम चार बजे झल्लूराम के घर के ऊपर से गुजरी विद्युत लाइन में हुए शार्ट सर्किट से घर के बाहर पड़ा छप्पर जल उठा। हवा चलने से आग की चपेट में आकर हनुमान, हरीराम, गजराज और द्वारिका के घर भी जल उठे।
विज्ञापन
आग को बेकाबू होता देख बाल्टियां लेकर दौड़े ग्रामीण मशक्कत के बावजूद आग पर काबू नहीं कर पाए। सूचना के एक घंटे बाद मौके पर पहुंचे दमकल जवानों ने फैलती आग पर काबू पाया। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई।
विज्ञापन
आरोप लगाया लगातार मांग के बावजूद ढीले तार नहीं कसे जाने से आग लग गई। उधर एक्सईएन आर डब्लू पाल का कहना है आग बिजली विभाग की लापरवाही से लगी है या नहीं, इसकी जांच कराएंगे।