फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The fate of my hut has opened, Ram has come...

Fatehpur News: मेरी झोपड़ी के भाग्य खुल गए, राम आ गए...

Tue, 23 Jan 2024 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Tue, 23 Jan 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
The fate of my hut has opened, Ram has come...
फतेहपुर। अयोध्या में राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह धूमधाम से मनाया गया। उसकी धूम पूरे जनपद में दिखी। सोमवार को शहर, कस्बा से लेकर गांव तक राममय रहे मंदिरों से लेकर सार्वजनिक स्थलों में पंडाल लगाकर प्रसाद वितरण हुआ और पूरा दिन श्रीराम भजन, कीर्तन गूंजते रहे। मेरी झोपड़ी के भाग्य आज खुल जाएंगे, राम आएंगे।
विज्ञापन

भगवा झंडे, झंडियों से सजा शहर सुबह से राममय रहा। हर कोई राम के नाम में खोया रहा। घरों में भगवान राम का पूजन और आरती हुई। शाम को दीपक जलाए गए। शहर के मंदिर और सार्वजनिक स्थलों पर प्राण प्रतिष्ठा समारोह की छटा देखते ही बनी। चौक में हनुमान मंदिर में मां दुर्गा की झांकी सजाई गई। मंदिर की सजावट देखते बनी। हर पंडाल में भगवान राम दरबार की झांकी सजी रही।
विज्ञापन

पूरा चौक बाजार बैरीकेट रहा। सुरक्षा की दृष्टि से कोतवाली पुलिस की चौक में अस्थाई पुलिस चौकी स्थापित रही। यहां पर बड़ी तादाद में पुलिस के साथ पीएसी के जवान मुस्तैद रहे। बांके बिहारी मंदिर में कीर्तन का कार्यक्रम हुआ। बल्मीकि बस्ती पीरनपुर में राम दरबार की झांकी सजी रही। मुराइन टोला में गैस एजेंसी के समीप पंडाल लगाकर स्क्रीन में प्राण प्रतिष्ठा समारोह देखा गया और फिर 51 किलो लड्डू का प्रसाद बांटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

........................
शहर के 73 स्थानों पर पंडाल लगाकर बंटा प्रसाद
शहर के 73 स्थानों पर पंडाल लगाकर प्रसाद बांटा गया। कहीं सुबह से चाय पिलाई गई, तो कहीं पर चाय और बिस्किट बांटे गए। कहीं पर पूड़ी सब्जी, तो कहीं पर प्रसाद के रूप में बूंदी भी बांटी गई।
..................

पूर्व विधायक ने की आरती, चला आतिशबाजी का दौर
फतेहपुर। शहर के पटेल नगर चौराहे में प्राण प्रतिष्ठा समारोह का उत्साह देखते ही बना। सदर क्षेत्र के पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने समर्थकों के साथ भव्य कार्यक्रम किया। पंडाल में सजी राम दरबार की झांकी की पूजा आरती के बाद आतिशबाजी का दौर चला। पटेलनगर हनुमान मंदिर में देशी घी पूड़ी सब्जी का प्रसाद बांटा गया। भाजपा नेता पंकज त्रिपाठी, अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश महामंत्री मनोज त्रिवेदी ने श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटा। इसी पंडाल में सजीव राम दरबार की झांकी सजी रही। पत्थरकटा चौराहे में भाजपा नेत्री पूनम श्रीवास्तव ने सुंदरकांड का आयोजन किया। चौराहे की व्यवस्था देखने के लिए एडीएम, एसडीएम, अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ सिटी वीर सिंह पहुंचे और करीब 20 मिनट तक रुके।(संवाद)

.....................
भगवान राम में अपार श्रद्धा
फतेहपुर। प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर पूरा शहर सड़क पर आ गया। श्रद्धालुओं की भीड़ देख पुलिस ने ई रिक्शे नहीं चलने दिए। सड़कों पर इतनी भीड़ अब तक किसी धार्मिक या राष्ट्रीय पर्व पर कभी नहीं निकली। इससे दिखा कि लोगों में भगवान राम को लेकर अपार श्रद्धा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed