फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The farmer hanged himself in the tubewell

Fatehpur News: नलकूप में किसान ने फंदा लगा दी जान

Fri, 24 Mar 2023 12:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Mar 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
The farmer hanged himself in the tubewell

विज्ञापन
बकेवर। मानसिक तनाव के चलते किसान ने बुधवार की रात फंदा लगाकर जान दे दी। ग्रामीणों ने सुबह शव लटकता देखकर परिजनों को सूचना दी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थाना क्षेत्र के लाला बक्सरा गांव निवासी रामदयाल रैदास (50) घर में जगह न होने की वजह से खेत के पास बाबू सिंह के नलकूप में रात को मवेशी बांधता था। मवेशियों की देखभाल करने के लिए रात में वहीं रुक जाता था। घर से रात को मवेशियों को लेकर बाबू सिंह के नलकूप पहुंचा। गुरुवार की सुबह नलकूप के टिन शेड के पाइप पर रस्सी के फंदे से रामदयाल का शव लटकता मिला। खेत पहुंचे ग्रामीणों ने घटना देखकर परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

भाई शिवदयाल ने बकेवर थाने में सूचना दी। भाई शिवदयाल ने बताया कि रामदयाल की आर्थिक हालत ठीक नहीं चल रही थी। इसी वजह से मानसिक तनाव में चल रहा था। वह अपने पीछे तीन बेटियां सविता (15), अंजली (13), वंदना (11) और एक पुत्र विपिन (5) को छोड़ गया है। घटना से पत्नी रेनू और मां सावनी रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। थानाध्यक्ष गिरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed