फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The family kept sleeping, thieves looted goods worth lakhs

Fatehpur News: परिवार सोता रहा, चोरों ने लाखों का माल उड़ाया

Sun, 26 Mar 2023 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Mar 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
The family kept sleeping, thieves looted goods worth lakhs
फोटो10- चोरी के बाद जेवरातों के खाली डिब्बे व बैग। संवाद
विज्ञापन


- 12 हजार नकदी व साढ़े पांच लाख के जेवरात चोरी
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। घर में घुसकर चोर शुक्रवार रात लाखों का माल चुरा ले गए। शनिवार सुबह परिवार के लोगों की नींद खुलने पर घटना की जानकारी हुई। पुलिस मौके पर जांच करने पहुंची। परिवार ने छह लाख की चोरी बताई है।

सदर कोतवाली क्षेत्र के रामगंज पक्का तालाब निवासी धर्मेंद्र शुक्ला उर्फ पिंटू शुक्ला प्लॉट में वाहनों की पार्किंग का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि वह परिवार के साथ एक कमरे में सोए थे। दूसरे कमरे के बाहर मां चारपाई डालकर सो रही थी। इसी वजह से दूसरा कमरा खुला था। उसी कमरे में अलमारी, बक्से रखे हुए हैं। मां की सुबह नींद खुली तो देखा कि सारा सामान बिखरा पड़ा है। यह देखकर शोर मचाया। शोर सुनकर वह लोग पहुंचे। इसके बाद मोहल्ले के लोगों को जानकारी हुई। तभी किसी ने घर के पीछे मैदान में जेवरातों के खाली डिब्बे और अन्य सामान पड़ा होने की सूचना दी। मौके पर पहुंचे तो घर से चोरी जेवरात के खाली डिब्बे पड़े थे। घर की चहारदीवारी फांदकर चोर आए। साढ़े पांच लाख कीमत के जेवरात और 12 हजार रुपये नकदी चुरा ले गए हैं। घटना के पीछे पीड़ित ने एक रिक्शा चालक का हाथ होने की आशंका जताई है। कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि मामले की चौकी पुलिेस को भेजकर जांच कराई जा रही है। जल्द ही संदिग्धों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed