{"_id":"6520554792574cf58b06cd64","slug":"the-family-kept-sleeping-and-thieves-took-away-goods-worth-lakhs-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-4897-2023-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: सोता रहा परिवार चोर लाखों का माल ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: सोता रहा परिवार चोर लाखों का माल ले गए
विज्ञापन
रक्षपालपुर। छत के रास्ते से कमरे पहुंचे चोर घर से लाखों का माल ले गए। गृहस्वामिनी की रात को नींद खुली, तभी चोरी का पता लगा। घटना की सूचना सुबह पुलिस को दी गई। पुलिस जांच करने पहुंची। करीब चार लाख की चोरी हुई है।
खखरेरू थाने के पौली गांव निवासी मोईनउद्दीन ने बताया कि वह रात को जलसा देखने गया था। उसकी पत्नी छत पर सो रही थी। छोटा भाई दरवाजे के बाहर छप्पर के नीचे सो रहा था। करीब रात एक बजे पत्नी घर के नीचे आई। उसने कमरे में सारा सामान बिखरा पड़ा पाया। बक्सों के ताले और अलमारी का लॉकर टूटा हुआ था। सूचना पर वह रात को घर पहुंचा। चोर करीब पांच तोला सोने और आधा किलो चांदी के जेवरात चुरा ले गए हैं। घर के बगल में एक पेड़ लगा है। पेड़ के सहारे चोर छत पर आए होंगे। छत के रास्ते कमरे तक पहुंचे। चोरी के बाद पीछे के दरवाजे से चोर भाग निकले हैं। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद राव ने बताया कि चोरी का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।