{"_id":"667f1da2437d6b7f56077a54","slug":"the-families-screamed-at-the-death-of-their-loved-ones-oh-god-how-has-this-fallen-fatehpur-news-c-217-1-fth1002-117346-2024-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: अपनों की मौत से चीखे परिवार हे भगवान इ कैस गिरी गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: अपनों की मौत से चीखे परिवार हे भगवान इ कैस गिरी गाज
विज्ञापन
फतेहपुर। जिले में शाम को आंधी, बारिश के साथ यमुना तटवर्ती इलाकाें में गिरी बिजली ने पांच लोगों की जान ले ली। घटनाओं से परिवाराें का हाल बेहाल हो गया। राजस्व प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। मौके का जायजा लेकर पीड़ित परिवारों को मुआवजे का आश्वासन दिया है।
गाजीपुर के देवलान में कैलाश का जंगल में शव देखकर पत्नी मालती चीख पड़ी। वह बोली कि हे भगवान इ कैस गाज गिरी जौन पति की जान ले ली।
वह रो-रो कर बेसुध हो जाती रही। उसे गांव की महिलाएं संभालती दिखी। कैलाश के भाई सुरेश, प्रेम बिलखते नजर आए। सीताराम की मौत पर भाई धर्मेंद्र, बंशी ने बताया कि उनका बकरी चराने जाने का मन नहीं था, अचानक जाने के तैयार हो गए थे। मन न बदलता तो हादसा टल जाता। सीताराम अविवाहित थे। किशनपुर थाना क्षेत्र की कैरी देवी के दो बेटे रामधनी ,राममगन हैं। पति रामकृपाल और बेटे गांव में कृषि व मजदूरी करते हैं।
चांदपुर थाना क्षेत्र में रामशंकर की मौत से छोटे भाई दयाशंकर और मां चंद्रकली का हाल बेहाल दिखा। सुल्तानपुर घोष में काजल की मौत से ननिहाल पक्ष व परिजन बेहाल दिखे।